Home
Mobile

जल्‍द आ रहा है सैमसंग का नेक्‍सस प्राइम मोबाइल

By Super
जल्‍द आ रहा है सैमसंग का नेक्‍सस प्राइम मोबाइल
मोबाइल बाजार में सभी कंपनियों में आगे निकलने की होड लगी हुई है जिसके चलते वे बाजार में नई तकनीकी के फोन लांच करने में लगी हुई है मोबाइल बाजार की दिग्‍गज कंपनी सैमसंग गूगल के साथ मिलकर एक ऐसा फोन लांच करने पर विचार कर रही जो अब तक का सबसे उन्‍नत फोन होगा।

नेक्‍सस प्राइम के नाम से यह फोन जल्‍द ही बाजार खलबली मचाने आ जाएगा। सुनने में आ रहा है कि नेक्‍सस में सबसे उन्‍नत एंड्राएड आईस्‍क्रीम सैंडविच आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया होगा। सैमसंग खास तौर से इस फोन को गूगल के लिए बनाएगा।

नेक्‍सस फोन के इस एडीशन फोन का नाम होगा नेक्‍सस प्राइम हाल ही सैमसंग पर नेक्‍सस के निर्माण को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। जिसपर विराम लगाते हुए कंपनी ने नोटिस जारी किया है। ग्रीक डॉट कॉम में इस नोटिस की कापी भी दी गई है। इससे पहले खबरे मिल रहीं थी की नेक्‍सस सीरीज के आगामी फोन का निर्माण एलजी करेगा। मगर नए फोन के निर्माण की बागडोर सैमसंग को मिली है।

बात करते है नेक्‍सस के फीचरों की, नए नेक्‍सस में 4.0 वर्जन का एंड्राएड आईस्‍क्रीम सैंडविच आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। सुनने में यह भी आया है कि नए नेक्‍सस में 4 या 5.2 इंच की स्‍क्रीन साइज दिया गया होगा। सूपर एमोल्‍ड एचडी स्‍क्रीन डिस्‍पले की वजह से इसकी पिक्‍चर क्‍वालिटी काफी अच्‍छी होगी। नए नेक्‍सस प्राइम ड्युलकोर प्रोसेसर से लैस स्‍मार्ट फोन फोन होगा।

इसके अलावा फेस रिकोगनाइजेशन साफ्टवेयर, क्‍यू आई इंडक्‍टिव चार्जिंग (वायरलेस चार्जिंग) के अलावा और कई भी शानदार फीचर दिए गए होगें। नए नेक्‍सस प्राइम की कीमत का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है ।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X