Home
Mobile

Samsung लवर्स के की मौज, गैलेक्सी के A, F और M सीरीज के 5G फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप भी सैमसंग का नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपकी मदद कर सकती है। जी हां, दरअल कंपनी अपने गैलेक्सी A55 5G, Galaxy M55 5G और Galaxy F55 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका दे रही है।

इन ऑफर्स में आपको कैशबैक के साथ EMI ऑप्शन भी मिलेगा। जिसके बाद आप इन फोन्स को कीमत से भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इनकी नए दाम से लेकर ऑफर तक की डिटेल्स बताते है।

Samsung Galaxy के A, F और M सीरीज के 5G फोन्स को सस्ते में खरीदें

Samsung Galaxy A55 5G- सैमसंग के इस फोन गैलेक्सी ए55 5जी के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 45,999 है। लेकिन अगर इस फोन को ग्राहक HDFC बैंक की मदद से खरीदता है, तो वह इस पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकेगा। इसके साथ ही सैमसंग एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10% का कैशबैक भी मिलता है।

Samsung Galaxy F55 5G- इसके अलावा गैलेक्सी एफ55 5जी के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है, जिसे कंपनी की वेबसाइट पर 2000 तक इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसके लिए आपको Axis, ICICI या HDFC बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं अगर आप सैमसंग एक्सिस बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं, तो 10% का कैशबैक का भी लाभ ले सकते हैं। साथ ही साथ इसे EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy के A, F और M सीरीज के 5G फोन्स को सस्ते में खरीदें

Samsung Galaxy M55 5G- वहीं सैमसंग गैलेक्सी के एम55 5जी के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज जिसकी कीमत 32,999 रुपए है, इसे भी ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। अगर आप सैमसंग एक्सिस बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं, तो इस पर 10% तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो Full HD+ रेजोल्युशन के साथ आता है। यह हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 Adreno 644 GPU के साथ आता है। जिसमें 8GB/128GB, 8GB/ 256GB और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy के A, F और M सीरीज के 5G फोन्स को सस्ते में खरीदें

यह फोन Android 14 बेस्ड OneUI 6 पर संचालित होता है। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। बैटरी की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी और 45W का फास्ट चार्जर के साथ यह आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Offering With Massive Discount On Galaxy A55, M55 And F55 Know New Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X