शानदार फीचरों से लैस हैं सैमसंग ओम्निया और गैलेक्सी डब्लू

अलग अलग प्लेटफार्म पर कार्य करने वाले सैमसंग ओम्निया डब्लू और गैलेक्सी डब्लू एक शानदार स्मार्टफोन हैं जो बेहतरीन फीचरों से लैस हैं। चलिए देखते हैं आखिर दोनों फोन में ऐसा क्या है खास जो इनको एक दूसरे से बेहतर बनाते हैं।
जहां सैमसंग ओम्िनया आकार 115.6 x 58.8 x 10.9 एमएम और भार में 115.3 ग्राम है तो वहीं पर गैलेक्सी डब्लू 115.5 x 59.8 x 11.5 एमएम और भार में 115 ग्राम का है। इसका मतलब दोनों ही फोन काफी हल्के हैं।
दोनों ही फोन की स्क्रीन का साइज 3.7 इंच और पिक्सल डेंसिटी और रेजूलूशन एक ही है। दोनों फोन में दो कैमरे हैं जिसमें मेन कैमरा 5 मेगापिक्सल का रेजूलूशन 2592 x 1944 पिक्सल और दूसरा वीजीए कैमरा है जिसके उपयोग से वीडियो कॉलिंग हो सकती है। अगर मेमोरी की बात की जाए तो ओम्निया में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी के अलावा 512 एमबी रैम ही है। इसमें आपको एक्सपेंडेबल मेमोरी स्लॉट नहीं मिलेगा। वहीं पर गैलेक्सी की बात करें तो इसमें 1.7 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 512 एमबी रैम के अलावा स्लॉट भी मिलेगा।
दोनों में क्वालकम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया हुआ है पर ओएस अलग अलग लगे हुए हैं। गैलेक्सी में 2.3.5 जिंजरब्रैड और ओम्निया में विंडोज़ का 7.5 मैंगो ओएस दिया हुआ है। दाम की बात करें तो ओम्निया की कीमत 18,500 रु और गैलेक्सी की कीमत ओम्निया के आस पास होने की संभावना है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications