विंडो ओएस से लैस सैमंसग का ओम्निया डब्लू

विंडो ओएस पर रन करने वाले सभी स्मार्टफोन को हाई इंड वाला माना जाता है और ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि न यह सस्ता होता है बल्कि इसके फीचर भी अन्य ओएस के मुकाबले बेहतरीन होते हैं। ऐसे ही सैमसंग के नए आने वाले स्मार्टफोन ओमनिया डब्लू में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का प्रयोग किया गया है।
मिड रेंज के इस फोन में काफी बेहतरीन फीचर हैं जो आपको जरुर पंसद आएगें। इसके खूबसूरत डिजाइन के अलावा इसमें दी गई अमोल्ड 3.7 इंच की स्क्रीन का रेजूलूशन 480 x 800 पिक्सल है जिसमें 252 पीपीआई पिक्सल की गहराई है। फोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए विंडोज 7.5 मैंगो आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 1.4 गीगाहर्ट के सिंगल कोर स्कॉरपियन प्रोसेसर पर रन करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, जीपीएस, जीपीआरएस, ऐज तथा 3 जी के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फोटो कैप्चरिंग के लिए आपको इसमें लिड फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा और एक वीजीए सेकेंड्री कैमरा मिलेगा। इसकी स्क्रीन एसलेरोमीटर, प्रोक्सीमिटी और गायरो सेंसर से लैस है। इसके अलावा फोन में 512 एमबी रैम के साथ 8 जीबी का स्टोरेज है जिसको कोई कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है।
सैमसंग में 1500 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 7 घंटे टॉक टाइम के साथ 370 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। फोन का भार 115 ग्राम है। फोन के फीचर के हिसाब से इसकी कीमत भी बिल्कुल ठीक है। यह स्मार्टफोन आपको 20,000 रु की रेंज में आसानी से प्राप्त हो जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications