One UI 7 अपडेट से Samsung के स्मार्टफोन को मिलेगी नई पहचान, बड़ी जानकारी लीक
Samsung के नए सॉफ्टवेयर अपडेट का यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि One UI 7 बीटा की एंट्री में अभी थोड़ा समय लग सकता है। कंपनी इस अपडेट को पहले अगस्त में रिलीज करने वाली थी, लेकिन उसे रिलीज नहीं कर पाई।
मिली जानकारी के मुताबिक, अब ये सॉफ्टवेयर अपडेट इस साल के अंत तक शुरू किया जाने की संभावना है। यह अपडेट फोन के रूप को बदलने में मदद करेगा। आइए इस अपडेट के बारे में सभी जानकारी को विस्तार से समझ लेते हैं।

Samsung One UI 7 अपडेट से क्या होंगे बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले साल की शुरुआत में Samsung One UI 7 को पेश कर सकती है। ये अपडेट गूगल एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। लेकिन ये अपडेट सैमसंग यूजर्स को पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी टेस्टिंग के लिए पहले इसका बीटा वर्जन शुरू कर सकती है।
बीटा वर्जन केवल सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और बीटा यूजर्स के लिए ही पेश किया जा सकता है। साथ ही यह नया अपडेट अगले साल आने वाले नए Galaxy S25 सीरीज में देखने को मिल सकता है।
Samsung One UI 7 की डिटेल्स लीक
हालांकि, कंपनी ने इस अपडेट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन इस अपडेट को लेकर ऑनलाइन कुछ जानकारी सामने आई है। लीक डिटेल्स के मुताबिक, Samsung One UI 7 में कई फीचर्स बदल सकते हैं, इसमें डायल से लेकर गैलरी, मैसेज-कैलकुलेटर, क्लॉक और कई ऐप्स के आइकन भी चेंज हो सकते है।
ये नए कलर शेप में नजर आ सकता है। बात करें लॉक स्क्रीन की तो नए अपडेट के बाद लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन कंट्रोल पहले से और भी बेहतर हो सकता है। इसके अलावा फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस में भी सुधार हो सकते हैं।
AI टूल्स मिलने की संभावना
इस नए अपडेट में कई AI टूल्स भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे आपका काफी काम आसान हो सकता है। इन टूल्स की मदद से आप पोर्ट्रेट इमेज को एडिट और कस्टमाइज भी कर सकेंगे। AI के यूज से इसे रीस्टाइल किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








