Samsung One UI 8 Beta: पुराने Galaxy और Foldable फोन्स को मिला Android 16 का फ्लैगशिप एक्सपीरियंस
One UI 8 Beta update: Samsung अपने यूजर्स को लगातार सॉफ्टवेयर सपोर्ट और फ्यूचर-रेडी एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। One UI 8 जो कि Android 16 पर आधारित है, पहले सिर्फ Galaxy S25 सीरीज के लिए मई 2025 में बीटा प्रोग्राम के रूप में उपलब्ध था। अब कंपनी ने इस अपडेट को पुराने प्रीमियम Galaxy डिवाइसेज और फोल्डेबल फोन्स तक एक्सपैंड कर दिया है।

One UI 8 Beta अपडेट की खासियत
One UI 8 सिर्फ एक विजुअल अपग्रेड नहीं है, बल्कि यह AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, और प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ आता है। इसमें आपको AI फीचर्स जैसे ऐप सजेशन, स्मार्ट मल्टीटास्किंग और वॉयस शॉर्टकट्स की सुविधा मिलती है।
साथ ही में फोन पर फोल्डेबल ऑप्टिमाइजेशन की सुविधा मिलती है, जिससे Z Fold और Flip सीरीज के लिए नई फ्लेक्स मोड एन्हांसमेंट्स की सुविधा मिलेगी।
सिक्योरिटी अपग्रेड की बात करें तो यह लेटेस्ट Android 16 सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा और इसमें बैकग्राउंड ऐप कंट्रोल्स और स्मार्ट चार्जिंग की भी सुविधा होती है।
किन डिवाइस पर मिलेगा अपडेट?
बीटा प्रोग्राम की शुरुआत से ही Galaxy S25, S25+, S25 Ultra , Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को ये सुविधा मिल रही है। वहीं अगले हफ्ते से यह सुविधा Galaxy S24, S24+, S24 Ultra में उपलब्ध कराई जाएगी।
सितंबर 2025 से आने वाले डिवाइस के साथ Galaxy S23 Series, Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 5 पर भी मिलेगी। इसके अलावा Galaxy A36 5G, A55 5G, A35 5G और A54 को भी अपडेट मिलेगा।
One UI 8 Beta इंस्टॉल करने का तरीका
अगर आपका फोन इस लिस्ट में है, तो आप Samsung Members App के जरिए बीटा अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं।
- Samsung Members App इंस्टॉल/अपडेट करें।
- अपने Samsung Account से साइन-इन करें।
- होमपेज पर 'One UI 8 Beta Program' बैनर देखें।
- Register पर टैप करके प्रॉम्प्ट फॉलो करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, बीटा अपडेट आपको सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में मिल जाएगा।
पुराने फोन्स को मिल रहा फ्लैगशिप ट्रीटमेंट
इस बीटा प्रोग्राम की खास बात यह है कि पुराने प्रीमियम Galaxy और फोल्डेबल डिवाइस यूजर्स को अब नए फ्लैगशिप जैसी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। यह स्ट्रेटजी Samsung को सॉफ्टवेयर सपोर्ट में Apple के मुकाबले खड़ा करती है और पुराने यूज़र्स को ब्रांड लॉयल्टी बनाए रखने का कारण देती है।


Click it and Unblock the Notifications








