Samsung ने इंडिया में खोला सबसे बड़ा एक्सपीरियंस स्टोर, देखें पिक्चर्स
सैमसंग ने इंडिया में अपना एक्जिक्यूटिव ब्रीफिंग सेंटर एक्सक्लूसिवली लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये भारत शुरू हुआ सैमसंग का अब तक का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस सेंटर है, जो कस्टमर्स के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन भी होगा। इन वन स्टॉप डेस्टिनेशन में यूजर्स के लिए सैमसंग की सभी प्रॉडक्ट, सर्विस के साथ एंटरप्राइजेज ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे।

#1
गुड़गांव में सैमसंग इंडिया मुख्यालय में 9,000 वर्ग फुट में सैमसंग का ब्रीफिंग सेंटर ओपन किया गया है। इस सेंटर में रिटेल, ट्रांसपोर्टेशन, मैन्युफैक्चरिंग, एयर कंडीशन, एज्यूकेशन, स्मार्टहोम, गेमिंग, वर्चुअल रियलिटी, सरकार और बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा जैसे सेक्टर्स से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएंगी।
#2
सैमसंग दक्षिण पश्चिम एशिया के अध्यक्ष और सीईओ एचसी हांग ने कहा, हमारे पार्टनर और सहकर्मियों को धन्यवाद, हम आज भारत में नंबर एक एमएनसी हैं। हम भारत में मजबूत विकास का अनुभव कर रहे हैं, लेकिन संख्या उतनी ही महत्वपूर्ण नहीं है, अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि हम भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड हैं, भारतीयों ने इस ब्रांड को सराहा है।
#3
एक्ज़ीक्यूटिव ब्रीफिंग सेंटर में एंटरप्राइजेज प्रॉडक्ट और मिरर डिस्प्ले, एनएफसी टैग पाठकों के साथ पूरा रेस्तरां प्रबंधन सिस्टम और कतार प्रबंधन प्रणालियों सहित सैमसंग के उपकरणों को देख सकता है।
#4
सरकारी एजेंसियों के लिए एक्जिक्यूटिव ब्रीफिंग सेंटर गैलक्सी टैब आइरिस जैसी पेशकशों के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में सुरक्षा से लेकर उत्पादकता तक की समस्याओं का समाधान करती है।
#5
सैमसंग के इस स्टोर में ट्रेवल और ट्रांसपोर्ट, एयरपोर्ट और एयरलाइंस के लिए मनोरंजन का विकल्प भी है। इसके अलावा डिजिटल कैटलॉग, अलग-अलग बिजनेस के लिए वर्चुअल रियलिटी सॉल्यूशन और सैमसंग एयर कंडीशनिंग ऑफर्स भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








