Samsung Galaxy S24 सीरीज 120Hz एमोलेड 2X डिस्प्ले, 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानिए डिटेल्स
Samsung ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपने मोस्ट अवेटेड सीरीज Galaxy S24 को Galaxy Unpacked ईवेंट में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Galaxy S24 , Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को पेश किया है। इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को Galaxy AI टैग के साथ लाए गया हैं, जिनमें इनबिल्ट स्मार्ट AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इनमें Live Translate, Note Assist, और Circle to Search फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसमें कंपनी ने Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। तो आइए आपको आगे इस सीरीज की सभी डिटेल्स बताते है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत
Samsung Galaxy S24 के बेस मॉडल के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर (करीब 65,500 रुपये) है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $859 (करीब 71,400 रुपये) है।
Samsung Galaxy S24+ के बेस वेरियंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत $999 (करीब 81,000 रुपये) और 12GB रैम + 512GB मॉडल की कीमत $1119 (करीब 93,000 रुपये) है। वहीं सीरीज के प्रीमियम मॉडल Galaxy S24 Ultra के बेस 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत $1299 (करीब 98,300 रुपये) है। 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत $1419 (करीब 1,18,000 रुपये) और 12GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1659 (लगभग 1,38,000 रुपये) तय हुआ है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Galaxy S24 और Galaxy S24+ को Amber Yellow, Cobalt Violet, Marble Gray, और Onyx Black शेड में उपलब्ध कराया गया है। वहीं Galaxy S24 Ultra अल्ट्रा को Titanium Gray, Titanium Black, Titanium Violet और Titanium Yellow कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Samsung Galaxy S24, Galaxy S24+ स्पेक्स
Galaxy S24 में 6.2 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Galaxy S24+ में 6.7 इंच डिस्प्ले है। इन दोनों फोन्स में Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है। जो 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट ऑफर करेंगे। इनमें यूजर्स को विजन बूस्टर सपोर्ट भी मल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो दोनों फोन्स में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। भारतीय वेरिएंट में Exynos 2400 SoC आता है। बेस मॉडल में 8 जीबी रैम मिलेगा, जबकि प्लस मॉडल में 12 जीबी रैम दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S24 और Galaxy S24+ में कंपनी ने एक जैसा रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें तीन कैमरा शामिल हैं। f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा है। इसमें 85 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है और OIS सपोर्ट है। सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्स का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है और तीसरा कैमरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें f/2.4 अपर्चर है। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम भी मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जिसमें 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है।
अपने इन डिवाइसेस को पावर देने के लिए कंपनी ने Galaxy S24 में 4000mAh बैटरी दी है, वहीं Galaxy S24+ में 4900mAh बैटरी शामिल की गई है। इनमें क्रमश: 25W और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दोनों मॉडल्स P68 रेटिंग के साथ आ रहे है।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें USB Type-C पोर्ट, 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3 और Wi-Fi डायरेक्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox, Passkey सपोर्ट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








