Home
Mobile

सैमसंग लांच करेगा नया 3जी स्‍मार्टफोन शार्क

सैमसंग लांच करेगा नया 3जी स्‍मार्टफोन शार्क
दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता सैमसंग ने कुछ सालों के अंदर भारतीय बाजार में अपनी अच्‍छी पकड़ बना ली है। कंपनी ने भारतीय उपभोक्‍ताओं की मांग के अनुसार अपने हैंडसेट में काफी परिवर्तन किए जैसे ज्‍यादा बैटरी बैकप, ढेर सारे फीचर के अलावा कई नए फीचरों को कंपनी ने अपग्रेड भी किया है शायद यहीं कारण है आज सैमसंग ने नोकिया को भी स्‍मार्टफोन की रेस में पीछे कर दिया है।

भारत में सैमसंग जल्‍द एक नया फोन लांच करने वाला है। S5550 शार्क नाम के नए फोन में स्‍टाइल के साथ साउंड क्‍वालिटी का खास ध्‍यान रखा है। मोबाइल का कर्व शेप देखने में काफी आकर्षक लगता है। 101.8x48.7x14.8 एमएम आकार और 99 ग्राम भार के इस फोन में स्‍टाइलिश की बोर्ड दिया गया है। फोन में 240x320 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट के साथ 2.2 इंच की एमोल्‍ड स्‍क्रीन जो 2, 56,000 कलर सपोर्ट के साथ अच्‍छी क्‍वालिटी की पिक्‍चर प्रोवाइड करती है।

अगर आप फोन में अपने कुछ सुहानी यादों को कैद करना चाहते है तो इसके लिए शार्क में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिसमें लिड लाइट की मदद से रात में भी साफ तस्‍वीरे खींची जा सकती है। फोन में इनबिल्‍ड कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकार्डिग करता है जिसे बड़ी स्‍क्रीन में भी देखा जा सकता है। कंपनी ने शार्क को 960 एमएएच की बैटरी के साथ बाजार में पेश किया है जो 2 जी में 623 घंटे और 3जी में 412 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है।

अगर टॉक टाइम की बात करें तो 2 जी में 11 घंटे 40 मिनट का टॉक टाइम और 3 जी में 5 घंटे 25 मिनट का टॉक टाइम मिलता है। कंपनी ने फिलहाल शार्क की कीमत के बारे में आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया है मगर उम्‍मीद की जा रही है सैमसंग अपने नए फोन को 10,000 रूपए से लेकर 15,000 रूपए के बीच लांच करेगी।

सैमसंग शार्क के फीचरों पर एक नजर

  • 2.2 इंच की एमोल्‍ड स्‍क्रीन

  • 240x320 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट

  • 101.8x48.7x14.8 एमएम आकार

  • 99 ग्राम भार

  • 5 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • लिड फ्लैश लाइट सपोर्ट

  • 30 फ्रेम पर सेकेंड वीडियो रिकार्डिंग

  • 3जी, HSDPA सपोर्ट

  • 960 एमएएच लियॉन बैटरी

  • टॉक टाइम 3जी- 5 घंटे 25 मिनट

  • टॉक टाइम 2जी- 11 घंटे 40 मिनट

  • स्‍टैंडबॉय टाइम 3जी- 412 घंटे

  • स्‍टैंडबॉय टाइम 2जी- 623

  • कीमत- 10,000 से लेकर 15,000 के बीच
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X