Home
Mobile

कम बजट वाला सैमसंग टी 528 जी

By Super
कम बजट वाला सैमसंग टी 528 जी
सैमसंग ने हमेशा ही मोबाइल टेक्‍नॉलिजी के मामले में सबसे आगे रहने की भरपूर्ण कोशिश की है और ऐसा हुआ भी है। इसने कई सस्‍ते और मीडियम बजट के फोन उतारे हैं जिसको यूजरों ने काफी पसंद किया है। इसने अपना नया मोबाइल सैमसंग टी 528 जी लांच किया है। जिसमें आज के जमाने को ध्‍यान में रख कर वह सारी सुविधाएं हैं, जो एक यूजर को चाहिए।

यह कैंडी बार फोन एक टच स्‍क्रीन वाला शानदार फोन है, जिसमें प्रोक्‍सिमिटी सेंसर लगा हुआ है। फोटो कैप्‍चरिंग के लिए फोन में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिससे आप वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। फोन में 1000 एमएएच की ली-ऑन बैटरी दी गई है जो 6 घंटे टॉक टाइम के साथ 250 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। इसकी 3 इंच की डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन के दोनो साईड में बटन दी गई हैं। जो वॉल्‍यूम के साथ लॉक/अनलॉक और कैमरा शटर को सपोर्ट करती हैं।

फेसबुक, माई स्‍पेस, ट्विटर, जैसे कई अन्‍य सोशल नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। मनोरंजन को ध्‍यान में रखते हुए इसमे वीडीयो प्‍लेबैक, ऑडियो और कनैक्‍टिविटी के लिए वाईफाई, माईक्रो यूएसबी 2.0 के साथ ब्‍लूटूथ दिया गया है। ब्‍लूटूथ की वायरलैस टेक्‍नालिजी आपको बिना तार के गाने सुनने और बात करने में मदद करेगी। 3जी की सुविधा से आप तेज़ स्‍पीड के साथ ईमेज और वीडियो अपलोड और डाउनलोड कर सकते हैं। कैवर्टि से लैस इसकी फुल-स्‍क्रीन की बोर्ड आपको तेजी के साथ मेसेजिंग और स्‍टेटस अपडेट करने का भरोसा दिलाएगी। सैमसंग एसजीएच-टी 528 जी में डॉफिन ब्राउजर के माध्‍यम से आप किसी भी सोशल नेटवर्किंग साईट से कनैक्‍ट रह कर वहॉ की नोटिफिकेशन से अपडेट रह सकते हैं।

सैमसंग आपको माईक्रो यूएसबी ट्रेवल चार्जर, कार पावर चार्जर, डाटा केबिल के साथ एक पॉल्‍यूथिरेन पॉउच भी प्रोवाइड करेगा। मीडियम बजट होने के कारण यह अन्‍य फोनो को अच्‍छी टक्‍कर देने में कामयाब होगा। फिलहाल अभी इसकी कीमत का पता नहीं चल पाया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X