साल के अंत तक सैमसंग पेश करेगा दमदार स्मार्टफोन

स्मार्टफोन की वजह से फोन में फोन में ड्यूल कोर प्रोसेसर की पावर दी गई जो 1.5 गीगा हर्ट की स्पीड प्रोवाइड करती है। बाजार में इस समय एंड्राएड फोन की काफी मांग है सैमसंग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए एसएचवी में एंड्राएड 2.3.4 वर्जन का जिंजर ब्रेड आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। एक ओर जहां कंपनियों के बीच स्मार्टफोन में जंग चल रही है वहीं दूसरी ओर फोन के फीचरों पर भी कंपनियां नई तकनीकी का प्रयोग करने में लगी हुई है।
कैमरे की बात करें तो अच्छी फोटो कैपचरिंग के फोन में 8 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है जो रात में भी लिड लाइट की मदद से साफ फोटो कैपचरिंग करता है। 3जी की सुविधा से लैस फोन में वीडियो कालिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। मैमोरी के मामले में भी यह फोन किसी से कम नहीं है।
फोन में 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे यूजर 32 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकता है। इसके अलावा सैमसंग ई 120 एल में ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस जैसे स्मार्ट फीचर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सैमसंग का ई 120 एल इस साल के अंत तक बाजार में लांच होने की उम्मीद है।
सैमसंग एसएचवी-ई 120एल के फीचरों पर एक नजर
- मॉडल: सैमसंग एसएचवी-ई 120एल
- स्क्रीन साइज: 4.7 इंच की टच स्क्रीन
- स्क्रीन रेज्यूलूशन: 1280 x 720 पिक्सल
- प्रोसेसर: 1.5 गीगाहर्ट का ड्यूल कोर प्रोसेसर
- आपरेटिंग सिस्टम: एंड्राएड 2.3.5 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्टम
- कैमरा: 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- मैमोरी: 16 जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी ऑपशन
- 3जी: हां
- कनेक्टीविटी: ब्लूटूथ, वाईफाई, सोशल नेटर्वकिंग साइट एक्सेस
- बैटरी: 1850 लाइपो बैटरी


Click it and Unblock the Notifications