Samsung के इन 4 बजट Smartphones की कीमतों में कटौती, जानें नई कीमत और ऑफर्स
अगर आप भी सैमसंग के स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय उचित हो सकता है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने अपने बजट फोन Galaxy M और Galaxy F सीरीज के फोन्स पर ऑफर्स का ऐलान किया है। जिसके तहत ग्राहक Samsung Galaxy M13, Galaxy F13, Galaxy F04 और Galaxy M04 को भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। तो चलिए आगे सैमसंग के इन फोन्स पर मिलने वाली छूट और इसकी नई कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।
ऑफर्स डिटेल
सैमसंग ने बैंक ऑफर्स के साथ अपने गैलेक्सी M04 को 8,499 रुपये और गैलेक्सी F04 को 7,499 रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह दोनों फोन 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज के साथ आते हैं। लेकिन अब इनकी कीमतो में कटौती के बाद ग्राहक इन फोन्स को मात्र 6,499 रुपये खरीद सकते हैं। नई कीमतों के साथ इन फोन्स को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है।
इसके अलावा गैलेक्सी M13 और गैलेक्सी F13 पर भी आप छूट का लाभ ले सकेंगे। इन दोनों हैंडसेट को कंपनी ने देश में 10,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। जिसकी कीमत अब 9,199 रुपये हो चुकी है। इन दोनों फोन्स को भी ग्राहक सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Galaxy M और Galaxy F सीरीज के स्पेक्स
सैमसंग के इन चारों स्मार्चफोन्स में आपको 6.6 इंच फुलएचडी+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसकी स्क्रीन (1080 x 2408 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके साथ ही इसमें सैमसंग का Exynos 850 प्रोसेसर शामिल किया गया है। यह फोन 6 GB तक रैम और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ रहे हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ये स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








