Home
Mobile

Samsung ला रहा सस्ता Flodable Phone, 2024 में हो सकता है लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Samsung Upcoming Phone: अगर आप भी सैमसंग का फोल्डेबल फोन खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन भारी भरकम कीमत के कारण इसे नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वैसे तो Samsung के फोल्डेबल लाखों रुपये की कीमत में आते हैं, लेकिन अब कंपनी अपने नए किफायती फोल्डेबल फोन को लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung अगले साल यानि कि, 2024 तक अपने सस्ते Flodable Phone को लॉन्च कर सकती है। तो आइए आपको सैमसंग के किफायती स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स आगे बताते हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

फिलहाल सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर अभी ऑफिशियली कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसे मिड रेंज के साथ लाया जाएगा। ऐसे में इस फोन की कीमत 33,000 रुपये से लेकर 41,000 रुपये तक तय किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, इस साल फोल्डेबल फोन की सबसे कम कीमत 42,000 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे कंपनी भी अपने सस्ते फोल्डेबल फोन को इसी कीमत के आस-पास लॉन्च कर सकती है।

Samsung ला रहा सस्ता Flodable Phone, 2024 में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स देखने और इस्तेमाल में काफी शानदार होते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण हर कोई इसे नहीं खरीद पाता है। ऐसे में कंपनी अपने मिड रेंड ग्राहकों के लिए अब सस्ता फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रही है। वहीं नई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है कि, सैमसंग 2024 तक एक नया और किफायती फोल़्डेबल फोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।

ट्रेंडफोर्स रिसर्च फर्म की मानें तो कंपनी ने अपना नया लक्ष्य तय किया है, जिसमें कंपनी एक ऐसा फोन बनाना चाहती है, जो फोल्डेबल फोन की ज्यादा कीमत की समस्या को दूर कर सके। यह एक पॉकेट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा। जिखे खरीदना सभी के लिए इजी होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 5 की कीमत

Galaxy Z Fold 5 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है। वहीं इसके 512GB रैम वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये और टॉप वेरिएंट यानि कि 1TB स्टोरेज की कीमत 1,84,999 रुपये है। बात
Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये और इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung may soon launch an affordable new foldable phone. If reports are to be believed, the company can launch it as a pocket friendly phone by 2024.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X