सैमसंग जल्द लांच करेगा ट्रासंफिक्स स्मार्टफोन

इसमें कई ऐसे फीचर हैं तो यूजर फ्रेंडली हैं। इसकी 3.2 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन का रेजूलूशन 320*480 पिक्सल है। स्मार्टफोन का भार 126 ग्राम है और इसका कीपैड क्वैर्टी है। इसमें 800 मेगा हर्ज का क्ॅवाल्कम एआरएम 9 का प्रोसेसर दिया हुआ है। ऑटो फोकस और डिजिटल जूम के साथ इसका 3.2 मेगा पिक्सल कैमरा काफी शानदार है।
यह हर प्रकार के ऑडियो और वीडियो फॉरमेट को सपोर्ट करता है। आसानी से नेविगेट होने के लिए आपको जीपीएस की भी सुविधा मिल जाएगी। इसमें इनबिल्ट माईक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसके द्ारा आप 125 एमबी तक मेमोरी को बढा भी सकते हैं। कनैक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और वाईफाई दिए गए हैं। 2.0 यूएसबी पोर्ट की मदद से आप गानों, वीडियो और पिक्चर को अपने कंप्यूटर में डाल और ले सकते हैं।
इसमें 3.5 एमएम का ऑडियो प्लग जिससे आप आसानी से गाने सुन सकते हैं। इसमें 3जी की भी अच्छी कनैक्टिविटी दी है। एचटीएमएल और फ्लैश आप को इंटरनेट करने की अच्छी सुविधा प्रदान करेगा। इसकी 1500एमएएच की लीथयम बैट्री 3 घंटे का टॉकटाईम और 200 घंटे का स्टैडं बाई टाईम दिया गया है। इसका दाम आपको लगभग 9,000 रु मात्र तक मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








