Home
Mobile

Samsung Galaxy S26 Ultra: 200MP कैमरा और ‘Zero-Peeking’ प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 25 फरवरी को लॉन्च

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch: Samsung अपने यूजर्स के लंबे इंतजार को खत्म करने की तैयारी में जुट गया है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउसमेंट के जरिए अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख बता दी है। ये इवेंट 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा।

इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Galaxy S सीरीज पेश करेगी। हालांकि Samsung ने अभी तक ऑफिशियल नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे Samsung Galaxy S26 सीरीज के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra: 200MP कैमरा के साथ जल्द लेगा एंट्री

तीन मॉडल हो सकते हैं लॉन्च

पिछले साल की तरह इस बार भी सीरीज में तीन मॉडल- Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra देखने को मिल सकते हैं।

इनमें से Galaxy S26 Ultra को सबसे प्रीमियम और फीचर-पैक मॉडल माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस हाई-एंड फ्लैगशिप से क्या-क्या उम्मीद की जा रही है।

Galaxy S26 Ultra: डिजाइन और डिस्प्ले में नया ट्विस्ट

Samsung ने हाल ही में एक छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें "Zero-Peeking" नाम के नए प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर की झलक दिखाई गई। 15 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि मेट्रो ट्रेन में बैठे दो लोग किसी यूजर के फोन की स्क्रीन देखने की कोशिश करते हैं। जैसे ही यूजर प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करता है, स्क्रीन साइड एंगल से पूरी तरह धुंधली हो जाती है।

इस फीचर का मकसद पब्लिक प्लेस में यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाना है। "Can your phone do that?" टैगलाइन के साथ यह फीचर Samsung की नई AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी की ओर इशारा करता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का M14 OLED पैनल मिलने की संभावना है। डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फोन का प्रोफाइल थोड़ा पतला हो सकता है और कोनों को ज्यादा राउंड किया जा सकता है। बैक पैनल पर नया कैमरा लेआउट देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: AI Phone की तैयारी

Galaxy S26 Ultra को Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। हालांकि कुछ बाजारों में Exynos 2600 चिपसेट वाला वर्जन भी मिल सकता है।

Samsung इस फोन को "Next AI Phone" के रूप में प्रमोट कर रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें एडवांस AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। बेहतर फोटो प्रोसेसिंग, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और स्मार्ट पर्सनलाइजेशन जैसे फीचर्स की उम्मीद की जा रही है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI के नए वर्जन के साथ आ सकता है।

कैमरा: 200MP का दमदार सेंसर बरकरार

रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 Ultra में 200MP का मेन कैमरा सेंसर बरकरार रखा जा सकता है, जैसा कि पिछले मॉडल में था। हालांकि इस बार अल्ट्रा-वाइड लेंस को बेहतर किया जा सकता है।

इसके अलावा 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिससे जूम शॉट्स ज्यादा शार्प और क्लियर हो सकते हैं। लो-लाइट फोटोग्राफी में भी सुधार की संभावना है।

Samsung का फोकस इस बार कैमरा की कंसिस्टेंसी और AI-आधारित इमेज प्रोसेसिंग पर हो सकता है।

कीमत और कॉन्फ़िगरेशन

ऑनलाइन लीक के अनुसार Galaxy S26 Ultra की कीमत पिछले साल की Galaxy S25 सीरीज़ के आसपास ही रह सकती है। भारत में इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत ₹1,35,000 से ₹1,70,000 के बीच हो सकती है।

टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है, जो इसे पावर यूज़र्स के लिए आकर्षक विकल्प बनाता है।

प्री-रिजर्वेशन शुरू

Samsung ने 11 फरवरी से Galaxy S सीरीज़ के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। ग्राहक ₹999 का रिफंडेबल टोकन देकर फोन बुक कर सकते हैं।

प्री-रिजर्वेशन इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है:

  • Samsung की आधिकारिक वेबसाइट
  • Amazon और Flipkart
  • Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स

प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को फाइनल खरीदारी पर ₹2,699 तक के एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

क्या होगा बड़ा अपग्रेड?

Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले, AI फीचर्स और कैमरा सुधार इसे 2026 का सबसे चर्चित फ्लैगशिप बना सकते हैं।

अब 25 फरवरी का इंतजार है, जब Samsung आधिकारिक रूप से इन सभी फीचर्स से पर्दा उठाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Unpacked 2026: What to Expect Samsung Galaxy S26 Ultra Expected with Privacy Display and 200MP Camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X