Samsung फोन्स में फिर बढ़ी ‘Green Line’ की समस्या, यूजर्स परेशान; सर्विस सेंटर में महंगे रिपेयर चार्ज
इस साल एक बार फिर Samsung स्मार्टफोन्स में 'ग्रीन लाइन डिस्प्ले इश्यू' तेजी से बढ़ता दिख रहा है। भारत में कई यूज़र्स ने शिकायत की है कि हाल ही में आए एक सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद उनकी स्क्रीन पर अचानक एक या कई ग्रीन लाइन्स दिखाई देने लगीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि स्क्रीन पर लाइन्स के साथ-साथ टच भी काम करना बंद हो गया है।

पहले भी चला था फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम
यह समस्या Samsung के लिए नई नहीं है। इससे पहले कंपनी इसी तरह की शिकायतों के बाद एक फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम चला चुकी है, लेकिन यह कैंपेन सितंबर 2025 में खत्म हो गया।
अब, बढ़ती शिकायतों के बीच कई यूज़र्स कह रहे हैं कि फ्री रिप्लेसमेंट बंद होने के बाद कंपनी उनके लिए और भी मुश्किलें खड़ी कर रही है।
सर्विस सेंटर्स पर लग रहे हैं भारी-भरकम चार्ज
यूज़र्स की सबसे बड़ी नाराज़गी सर्विस सेंटर्स के महंगे रिपेयर चार्ज को लेकर है। X (Twitter) पर @dbabuadvocate नाम के यूज़र ने बताया कि उनके Galaxy Note 20 Ultra में एक अपडेट इंस्टॉल करने के तुरंत बाद 8-9 ग्रीन लाइन्स दिखने लगीं। आगरा स्थित सर्विस सेंटर ने reportedly उन्हें ₹21,000 से ₹25,000 तक के रिपेयर कॉस्ट बताए।
एक अन्य यूज़र ने कहा कि उनके Galaxy S20 Plus और Galaxy S21 FE में पावर से जुड़ी खराबी आ गई है, जिसके लिए उन्हें लगभग ₹16,000 तक का रिपेयर अमाउंट बताया गया। ये फोन्स तीन साल की वारंटी पीरियड से बाहर हो चुके हैं। वहीं, किसी और यूज़र ने आरोप लगाया कि केवल डिस्प्ले बदलने के लिए ₹11,000 की मांग की गई।
दो महीने पुराने मॉडल में भी गड़बड़ी
समस्या सिर्फ पुराने फोन तक ही सीमित नहीं है। रिपोर्ट में सामने आया कि एक दो महीने पुराने Samsung स्मार्टफोन में भी अपडेट के बाद टचस्क्रीन फेल होने की शिकायत दर्ज की गई।
यूज़र ने बताया कि वह दो बार सर्विस सेंटर गया और कर्मचारियों ने उन्हें लगातार "सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहने" की सलाह दी, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। कई शिकायतों में यह भी कहा गया कि सर्विस सेंटर के स्टाफ असहयोगी हैं और ग्राहकों की मदद करने के बजाय उन्हें इग्नोर करते हैं।
Samsung ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
जबकि सोशल मीडिया पर इस समस्या को लेकर शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, Samsung की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यूज़र्स लगातार X पर कंपनी को टैग कर रहे हैं और ग्रीन लाइन इश्यू पर जवाब मांग रहे हैं।
लोग उम्मीद कर रहे हैं कि Samsung या तो फिर से फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू करे या एक स्थायी सॉफ्टवेयर फिक्स जारी करे, ताकि उन्हें महंगे रिपेयर चार्ज न देने पड़ें।
महंगे रिपेयर से बढ़ी यूजर की चिंता
Samsung के प्रीमियम फोन्स की कीमत काफी अधिक रहती है, और यूज़र्स का कहना है कि इतने महंगे डिवाइसेज़ में ऐसी समस्याओं का बार-बार आना चिंताजनक है। साथ ही, रिपेयर चार्ज भी उतने ही भारी हैं।
कई यूज़र्स का मानना है कि कंपनी को यह समस्या स्वीकारते हुए एक स्पष्ट समाधान देना चाहिए, क्योंकि यह सिर्फ एक-दो मॉडलों में नहीं, बल्कि कई सीरीज़ में सामने आ रही है-Galaxy Note, Galaxy S और FE मॉडल शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications