स्लिम डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ Samsung का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें कीमत
Samsung ने हाल ही में चुपचाप अपना एक नया फोल्डेबल फोन Samsung W25 को चीन में लॉन्च किया है। जो Galaxy Z Fold 6 का रिबैज्ड वर्जन है। हालांकि, कंपनी ने इसे कुछ खास बदलाव के साथ बाजार में उपलब्ध कराया है।
वहीं अब इस नए फोल्डेबल फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि कर दी गई है। आपको बता दें, यह मॉडल केवल चीनी बाजार के लिए एक्सक्लूसिव है। तो चलिए आगे इसमें क्या कुछ खास है, जानते हैं।

Samsung W25 जो कि, Galaxy Z Fold 6 का रीबैज वेरिएंट है, इसमें आपको कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लुक से लेकर डिजाइन और फीचर्स तक को अपग्रेड किया गया है।
यह फोन सिरेमिक ब्लैक फिनिश में आ रहा है, जिस पर 'हार्ट टू द वर्ल्ड' लोगो है। इसका फ्रेम गोल्डन कलर के आर्मर एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है। यह Z Fold 6 से 1.5mm पतला ज है, जो इसमें सबसे बड़ा बदलाव है। फोल्ड होने पर इसकी कुल मोटाई केवल 10.6mm है।
Samsung W25 स्पेसिफिकेशन -
सैमसंग ने अपने इस नए फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले में भी बड़ा अपग्रेड किया है। इसमें यूजर को 8-इंच QXGA+ रिजॉल्यूशन वाला 20:18 डायनामिक AMOLED पैनल मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
इसकी कवर स्क्रीन 6.5 इंच HD+ डायनामिक AMOLED 2X पैनल है , जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 को शामिल किया है, जिसे 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज से जोड़ा गया है।
Samsung W25 की कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा और मेन डिस्प्ले पर 4 मेगापिक्सल अंडर-डिस्प्ले कैमरा है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,400mAh की बैटरी दी है, जो 25वॉट वायर्ड और 15 वॉट वायललेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें आपको Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं, यह फोन Android14 पर आधारित One UI 6.1.1 कस्टम स्किन के साथ आता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिट स्कैनर और IP48 रेटेड बिल्ड है।
Samsung W25 कीमत व उपलब्धता-
Samsung W25 की चीन में बेस वेरिएंट 16GB/512GB की कीमत 15,999 युआन यानी (लगभग 1,88,500 रुपये) है। जबकि, इसके 16GB/1TB मॉडल की कीमत 17,999 युआन यानी (लगभग 2,12,000रुपये) है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलबध है, और इसकी सेल 15 नवंबर से शुरू होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








