धमाल मचाने जल्द आ रहा है सैमसंग का वेव 3

नए वेव 3 में ड्यूलकोर प्रोसेर के साथ बड़ी स्क्रीन भी दी गई होगी जिसमें वीडियों देखने में अलग ही मजा आएगा। कुछ दिन पहले ही वेव ने वी.2 लांच किया था वेव 2 में 1 ghz का प्रोसेसर दिया गया था साथ में 3 जी सर्पोट के अलावा वाईफाई जैसे फीचर भी दिए गए थे। 3.7 इंच की स्क्रीन के साथ्ा 5 मेगापिक्सल का सूपीरियर कैमरा दिया गया था कहा जा सकता है सैमसंग के नए फोन में इन खूबियों से बेहतर फीचर दिए गए होंगे।
भारत में वेव 2 को काफी पसंद किया जा रहा है अब नए वेव में कंपनी को उनसे बेहतर फीचर लाने होंगे। अगर स्क्रीन की बात की जाए तो नए वेव में मल्टीटच स्क्रीन की सुविधा के साथ प्राक्सीमिटी सेंसर दिया गया होगा । वहीं उम्मीद की जा रही है कि ऑटो फोकस, फेस और स्माइल डिटेक्शन टेक्नालॉजी दी गई होगी। उन्नत ब्राउजर, डॉलफिन 2.0 और कई सोशल नेटर्वकिंग फीचर के साथ फेसबुक, ट्वीटर व नई 3जी कनेक्टीविटी के साथ ड्य्ल कौर प्रोसेसर दिया गया होगा जो दमदार परफार्मेंस देगा।
नए सैमसंग मोबाइल फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया जा सकता जिससे आप 32 जीबी तक की मैमोरी एक्पेंड कर सके। नए वेव की कीमत 15000 से लेकर 20000 रूपए के बीच हो सकती है। उम्मीद है कि जल्द ही ये बाजार में आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








