Home
Mobile

अब मोबाइल से चुकांए अपना बिल

By Super
अब मोबाइल से चुकांए अपना बिल
अब आप अपने क्रेडिट कार्ड और अन्‍य बिलों के झंझट को भूल जाइए क्‍योंकि अब आप नहीं बल्कि आपको मोबाइल आपके सारे बिलों का पेमेंट करेगा जी हां चौकिंए मत यह खबर बिल्‍कुल सही है। सैमसंग के नए मोबाइल फोन में कांन्‍टेक्‍टलैस पैमेंट तकनीकी का प्रयोग किया गया है जिसकी मदद से आप किसी भी स्‍टोर से शापिंग करने के बाद अपना बिल मोबाइल से पे कर सकते हैं।

इसके आलावा फोन में (एनएफसी) नियर फील्‍ड कंप्‍यूनिकेशन का फीचर भी दिया गया हे जो आपके फोन डेटो को किसी अन्‍य फोन में जाने से रोकता है। इससे बिलों का भुगतान पूरी सुरक्षा के साथ होता है। फिलहाल यह सुविधा ओरेंज और ब्‍लैकयार्ड द्वारा यूके के ग्राहकों को ही दी जा रही है। सेमसंग के वेव 578 में बाडा का नया आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो एंड्राएड प्‍लेटफार्म पर रन करता है।

हम आपको बता दे एंड्राएड फोन में हाल ही में गूगल वालेट तकनीकी आने के दो दिनों के अंदर ही यह नई तकनीक बाजार में आई है। वेव 578 में 3.2 इंच की स्‍मार्टटच स्‍क्रीन दी गई है। डेटा ट्रांसफर के लिए ब्‍लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर फोन में मौजूद है। अगर आप यूट्यूब के वीडियो देखना चाहत है तो वेव 578 में फास्‍ट वीडियो स्‍ट्रीमिंग के लिए 3जी नेटर्वक का ऑप्‍शन मौजूद है।

फोन के द्वारा बिल चुकाने करने का तरीका काफी आसान है। बस इसके लिए आपको बारक्‍लेयार्ड डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके बाद आपको अपने सैमसंग वेव में बिल की एप्‍लीकेशन से 100 डॉलर से कोई भी बिल पे करना होगा। बिल पे करने के लिए आपको एक सिक्‍योंरिटी कोड भी फोन में डालना पड़ेगा जिससे कोई अन्‍य व्‍यक्ति आपके फोन का गलत इस्‍तेमाल न कर सके। इस समय 50,000 से ज्‍यादा लोग यूके में इस सर्विस का प्रयोग कर रहें हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X