Home
Mobile

सैमसंग करेगा वेंम्‍बले को लांच

By Super
सैमसंग करेगा वेंम्‍बले को लांच
2जी और 3जी की सर्विस से लैस सैमसंग का वेंम्‍बले विंडोज का एंड्राएड बेस्‍ड फोन है। इसमें 7.5 वर्जन का मैंगो आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। अमोल्‍ड की 3.7 इंच चौडी टच-स्‍क्रीन में 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करने की क्षमता है जिसका रजुलूशन 480/800 पिक्‍सल है। इसका प्रोसेसर 1.5 गीगा हर्ज क्‍ॅवालकम एमएसएम 8255 का है।

इसका फ्रंट कैमरा हाई डेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग करने में लाजवाब है। साथ ही इसके 5 मेगापिक्‍सल के रियर कैमरे में लेड फ्लैश और एएफ की सुविधा दी गई है, जिसमें आपको ऑटो फ्लैश और जियो टैगिंग के भी फीचर मिल जाएगें। फोन में कनैक्‍टिविटी के लिए माइक्रो यूएसबी 2.0 और 802.11, वाई-फाई बी/जी/एन दी गई है। यह एफएम के साथ भी कनैक्‍ट किया जा सकता है। इसमें 3.5 एमएम स्‍टीरियो का हैडसेट जैक भी है जो आपको हाई क्‍वालिटी ऑडियो ट्रैक प्रोवाइड करेगा।

फोन में कुछ नए एप्‍लिकेशन भी हैं जैसे मार्केट प्‍लेस हब, जून प्‍लेयर, एक्‍स बौक्‍स गेमस इत्‍यादि। फोन जीएसएम 2जी की 850/900/1800/1900 मेगा हर्ज और 3जी की एचएसपीए 850/1900 मेगा हर्ज की फ्रीक्‍वेंसी रेंज के नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। इसमें 16 जीबी/32 जीबी की इनबिल्‍ट मेमोरी है।

ब्राउजिंग तथा तुरंत मैसेजिंग के लिए एचटीएमएल 5, पुश ई-मेल, एमएमएस इत्‍यादि के फीचर भी दिए गए हैं। इसकी लंबी चलने वाली ली-ऑन ब्रैट्री आप को देर तक बात करने की सुविधा देगी। फिलहाल सैमसंग वेंम्‍बले के दाम को लेकर चर्चाएं अभी जारी हैं। इस फोन के अक्‍टू्बर के बीच में आने की उम्‍मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X