Home
Mobile

सैमसंग करेगी गैलेक्सी M-सीरीज लॉन्च, गैलेक्सी M10 की स्पेसिफिकेशन हुई लीक

शाओमी के बाजार में उतरने के बाद से बाकी स्मार्टफोन कंपनियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस समय भारतीय मार्केट में शाओमी टॉप पोजीशन पर बना हुआ है। उन्हीं कंपनियों में से एक सैमसंग है। सैमसंग पिछले कुछ समय से भारत में लीडिंग ब्रांड में अपनी जगह बनाने में काफी स्ट्रगल कर रहा है।

सैमसंग करेगी गैलेक्सी M-सीरीज लॉन्च, गैलेक्सी M10 की स्पेसिफिकेशन हुई लीक

बता दें, शाओमी, रियलमी और ऑनर जैसे ब्रांड को टक्कर देने के लिए सैमसंग अब अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रहा है। खबर आ रही है कि कंपनी अपनी गैलेक्सी On-सीरीज और गैलेक्सी J-सीरीज को नई गैलेक्सी M-सीरीज से बदल रहा है।

Samsung Galaxy M10

सैमसंग की नई गैलेक्सी M सीरीज यूथ को ध्यान में रखकर काम करेगी। वहीं, सैमसंग इस सीरीज में काफी कंपीटीटिव कीमत वाले स्मार्टफोन्स को पेश करेगी। बता दें, कंपनी इस सीरीज में दो स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। जिनमें गैलेक्सी M10 और गैलेक्सी M20 शामिल हैं।

कंपनी इन स्मार्टफोन्स को 28 जनवरी को लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव अमेजन इंडिया पर बेचा जाएगा। वहीं इन स्मार्टफोन्स को सैमसंग की ऑनलाइन शॉप के जरिए भी खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी M10 और M20 के बारें में कई खबरें लीक हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी दोनों स्मार्टफोन में इनफिनिटी-V डिस्प्ले शामिल कर रही हैं। जो सैमसंग की अपनी वाटरड्रॉप नॉच है।

स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

M10 स्मार्टफोन को लेकर कई स्पेसिफिकेशंस सामने आई है। जिससे पता चलता है कि गैलेक्सी M10 में 6.2-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, इसमें हैक्सा-कोर Exynos 5 सीरीज का 7872 SoC होगा। स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसमें 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज होगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर ना देकर फेस अनलॉक फीचर दिया जाएगा।

फोन 3,400mAh की बैटरी के साथ आएगा। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में माइक्रो-USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा। बता दें, गैलेक्सी M10 में 8.1 ओरियो बेस्ड सैमसंग का खुद का कस्टम UI होगा। M10 स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जिसमें 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल कैमरा होगा। वहीं, इसके फ्रंट में सिंगल कैमरा लेंस होगा। जो इनफिनिटी-V मॉड्यूल के अंदर दिया होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung is launching two smartphones. Which include Galaxy M10 and Galaxy M20. The company will launch these smartphones on 28th January. These smartphones will be sold exclusively on Amazon India. These smartphones can also be purchased through Samsung's online shop.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X