Home
Mobile

Samsung जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा Galaxy M34 5G और Galaxy F34 5G स्मार्टफोन, यहां जानें सबकुछ

Samsung जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन,  जानें डिटेल

Samsung बहुत जल्द ही अपने Galaxy M-Series और F-Series के दो नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी अपने इन दोनों फोन्स को मिड-रेंज में पेश कर सकती है। सैमसंग के इस अपकमिंग फोन्स को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिसके बाद से ही इनके जल्द पेश होने की अटकलें तेज हो गई हैं। आइए आपको इन लेटेस्ट अपकमिंग फोन्स के फीचर औऱ स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी के Galaxy M34 5G और Galaxy F34 5G स्मार्टफोन को कुछ हफ्तों के भीतर ही भारत से साथ अन्य मार्केट में एंट्री कर सकते हैं। जिन्हें बजट फोन्स के तहत पेश किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन को BIS वेबसाइट पर देखा जा चुका है। जो भारत में स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने के लिए एक जरूरी सर्टिफिकेशन है। जिसपर Galaxy M34 का मॉडल नंबर SM-M346B/DS और Galaxy F34 का मॉडल नंबर SM-E346B/DS है।

Samsung जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा दो नए स्मार्टफोन,  जानें डिटेल

Samsung Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A34 5G में यूजर्स को 6.6 इंच फ्लैट AMOLED फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस डिवाइस के डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरे के लिए स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है , जो AI फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5 के साथ आ सकता है।Samsung Galaxy A34 5G एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 GB रैम और 256 GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। Samsung Galaxy A34 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ आएगा। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

हालांकि अभी इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही इनके लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, आने वाले कुछ हफ्तों में ये स्मार्टफोन्स भारत में दस्तक दे सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung can launch two new smartphones of its Galaxy M34 5G and Galaxy F34 5G in India very soon. The company can present both these phones in the mid-range. This upcoming Samsung phone has been spotted on the Bureau of Indian Standards (BIS) certification website. Since then the speculations about their imminent appearance have intensified.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X