सैमसंग का नया स्मार्टफोन ज़ेड4 आज से सेल पर, साथ में फ्री हैं दो कवर्स
सैमसंग का नया स्मार्टफोन ज़ेड4 भारत में आज से सेल के लिए उपलब्ध।
सैमसंग ने नया स्मार्टफोन ज़ेड4 भारत में इसी हफ्ते लॉन्च किया है। फोन की सेल कंपनी ने आज 19 मई से शुरू करने जा रही है।
सैमसंग ज़ेड4 की कीमत भारतीय मार्केट में बजट सेगमेंट को टारगेट करते हुए रखी गई है। इस फोन की कीमत 5,790 रुपए है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भारतीय मार्केट में एंट्री कर रहा है।

कंपनी अपने नए स्मार्टफोन के साथ ही दो बैक कवर्स भी मुफ्त दे रही है। इस फोन के बॉक्स में ग्राहकों को ब्लैक और गोल्ड कलर के दो कवर्स मिलेंगे।
सैमसंग का कहना है कि यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहद शानदार है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड कर रहे हैं। इस फोन यूज़ करना बेहद आसान है।
डिस्प्ले
सैमसंग ज़ेड4 4.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 2.5डी ग्लास भी दिया है। साथ ही इस फोन के साथ दिए जाएंगे ब्लैक और गोल्ड कलर के दो बैक कवर्स।
क्वाड कोर प्रोसेसर
यह बजट स्मार्टफोन 1.5 क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है, इसके साथ ही इसमें 1जीबी की रैम भी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी की है जिसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 5 मेगापिक्सल का ही रियर कैमरा भी है। जो कि कई एडिटिंग ऑप्शन के साथ आते हैं जैसे ब्यूटी मोड, लाइव फिल्टर्स और प्रोफाइल टेम्पलेट।
अल्ट्रा पॉवर सेविंग मोड
ज़ेड4 स्मार्टफोन में 2050mAh की बैटरी दी गई है। फोन में अल्ट्रा पॉवर सेविंग मोड भी है। यानी कि यदि आपके फोन की बैटरी लो हो रही तो अल्ट्रा पॉवर सेविंग मोड इस्तेमाल किया जा सकता है।
एस बाइक मोड
कंपनी का यह स्मार्टफोन एस बाइक मोड और माय मनी ट्रांसफर जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट भी है। यह ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








