Home
Mobile

Samsung के Galaxy Z Fold 6, Flip 6, Buds3, Ring और Watch7 अब ग्लोबली उपलब्ध, जानें भारत में कीमत

Samsung के नए फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 अब ग्लोबल लेवल पर ओपन सेल पर हैं, जिसमें Watch 7 और Watch Ultra स्मार्टवॉच के साथ Samsung Galaxy Ring और Buds3 ईयरबड्स भी शामिल हैं।

लेकिन नए गैलेक्सी मेंबर्स में से एक लॉन्च के समय उपलब्ध नहीं होगा। इसके पीछे की वजह ईयर टिप्स के साथ क्वालिटी से जुड़ी समस्या है और यही कारण है कि Samsung Buds3 Pro में देरी हो रही है।

Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6, Buds3 और Watch7 अब ग्लोबली उपलब्ध

Foldable स्मार्टफोन के लिए Samsung ने तय किया बड़ा टारगेट

कंपनी ने अपने Foldable स्मार्टफोन के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं। इसका लक्ष्य पिछले साले के Fold5 और Flip5 की तुलना में बिक्री में 10% की वृद्धि करना है। अगर कंपनी के साप्ताहिक पोल के नतीजे कोई संकेत देते हैं, तो इसे पूरा करना एक बड़ा काम होगा।

Samsung दे रहा है ट्रेड-इन-डील

हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी सभी नए Galaxy डिवाइस (Buds3 सहित) पर अंतिम कीमत कम करने में मदद करने के लिए ट्रेड-इन-डील दे रहा है। इस डील में दोनों नए Samsung Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 सैमसंग केयर + प्लान पर छूट के साथ मिल सकेंगे।

सभी की कीमत पर एक नजर

Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 6 को तीन वेरिएंट 256GB, 512GB और 1TB में पेश किया गया है। भारत के यूजर्स इस फोन के 256GB वेरिएंट को 1,65,000 रुपये, 512GB वेरिएंट को 1,77,000 रुपये और 1TB वेरिएंट को 201,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत

भारत के यूजर्स Samsung Galaxy Z Flip 6 के 256GB वेरिएंट को 1,10,000 रुपये और 512GB वेरिएंट को 1,22,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

Watch 7, Watch Ultra और Samsung Galaxy Ring की कीमत

भारत के यूजर्स Samsung Galaxy Watch 7 40mm को 30,000 से लेकर 34,000 की कीमत में और 44mm को 33,000 से लेकर 37,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं Samsung Galaxy Watch Ultra को भारत के यूजर्स 60,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy buds3 और Samsung Buds3 Pro की कीमत

भारत के यूजर्स Samsung Buds3 और Samsung Buds3 Pro को 15,000 रुपये और 20,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X