Home
Mobile

3 रैम ऑप्शन के साथ जल्द दस्तक देगा Samsung का नया फोन, शामिल होंगी ये खूबियां

Samsung एक के बाद एक अपने नए फोन मार्केट में पेश कर रहा है। कुछ दिन पहले कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल और फ्लिफ फोन लॉन्च किए थे। इसी बीच खबर आ रही है कि कंपनी अब अपना एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले अपकमिंग फोन का नाम Samsung Galaxy Wide 7 है। यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है और इसका मॉडल नंबर SM-M156S है। चलिए जानते हैं कि कंपनी इस फोन को किस खूबी के साथ लेकर आने वाली है।

3 रैम ऑप्शन के साथ जल्द दस्तक देगा Samsung का नया फोन

Samsung Galaxy Wide 7 में क्या होगा खास

Samsung इस फोन को 3 रैम ऑप्शन 4GB, 6GB और 8GB में लॉन्च करने वाली है। यह फोन एंड्रॉयड 14 OS पर बेस्ड One UI कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। गूगल प्ले कंसोल के मुताबिक, इस फोन में 450DPI के साथ 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन या फुल HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है।

ऑनलाइन डेटाबेस के अनुसार, यह फोन MediaTek MT6835V/ZA चिपसेट यानी डाइमेंसिटी 6100+ के साथ आ सकता है। इन सबके अलावा लिस्टिंग में Samsung Galaxy Wide 7 के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

Galaxy M15 के मिल सकते है फीचर्स

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Samsung Galaxy Wide 7 में Galaxy M15 के फीचर्स को शामिल किया जा सकता है, जो कि इसी साल मार्च में लॉन्च हुआ था। Samsung Galaxy M15 फोन में भी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।

इस फोन में 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 3 कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 50MP के में सेंसर के साथ एक 5MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो शूटर शामिल है। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कंपनी Samsung Galaxy Wide 7 को कितनी कीमत के साथ और कब तक लॉन्च करने वाली है इस बात की कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस फोन Samsung Galaxy M15 की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung's new phone will be launched soon with 3 RAM options, these features will be included
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X