Home
Mobile

लॉन्च हुआ 2जीबी रैम स्मार्टफोन कीमत केवल 4,999 रुपए

सैनसुई ने लॉन्च किया अपना बजट स्मार्टफोन होराइजन 2, फोन के शानदार फीचर्स मिलेंगे 4,999 रुपए में।

By Agrahi

सैनसुई ने नए स्मार्टफोन होराइजन 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन कई खास फीचर्स के साथ आता है जिसमें से एक है मीराविज़न डिस्प्ले, जो कि कंपनी के अनुसार फोटोज आर वीडियोज के लिए विजुअल एन्हांसमेंट ऑफर करता है।

लॉन्च हुआ 2जीबी रैम स्मार्टफोन कीमत केवल 4,999 रुपए

होराइजन 2 स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर बिर्की के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की सेल 15 मई से शुरू होगी। कंपनी के इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपए है। यह फोन रोज गोल्ड और सिल्वर ग्रे कलर वैरिएंट में मिलेगा। इस बजट स्मार्टफोन की खासियत इसकी दमदार रैम और लेटेस्ट एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम भी है।

ये हैं फोन के कुछ और खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

लेटेस्ट ओएस और मीराविज़न डिस्प्ले

लेटेस्ट ओएस और मीराविज़न डिस्प्ले

सैनसुई होराइजन स्मार्टफोन में 5 इंच के एचडी डिस्प्ले है जो कि मीराविजन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह एक टेक्नोलॉजी है जिससे फोन की पिक्चर क्वालिटी और भी बेहतर होती है। मीराविज़न विजुअल एनहांसमेंट के कई रेंज ऑफर करता है।
कंपनी का यह हैंडसेट एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर और रैम

प्रोसेसर और रैम

सैनसुई का यह स्मार्टफोन 1.25 GHz क्वाड कोर मीडिया टेक एमटी6737वी/डब्ल्यू प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें है 2जीबी की दमदार रैम।

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

अपने स्मार्टफोन को और आकर्षक बनाते हुए सैनसुई ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जिसके साथ फेस ब्यूटी फीचर भी इस फोन में है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में डूअल टोन एलईडी फ़्लैश, फिक्स्ड फोकस और नाईट विज़न रिकॉर्डिंग फीचर्स भी है।

64जीबी तक बढ़ा सकते हैं स्टोरेज

64जीबी तक बढ़ा सकते हैं स्टोरेज

बजट केटेगरी में होने बावजूद यह फोन कई कमाल के फीचर्स के साथ आता है। फोन में 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 64जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी और कनेक्टिविटी

सैनसुई होराइजन 2 में 2450mAh बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sansui Horizon 2 launched with 4G VOLTE at rs 4999. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X