Oneplus के 100W फास्ट चार्जिंग वाले 5G स्मार्टफोन पर तगड़ी डील, इतनी कम कीमत में लाएं घर
अगर आप भी Oneplus लवर हैं और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। Oneplus Nord 4 पर कंपनी ने तगड़ा ऑफर पेश किया है। जिसके बाद ग्राहक इस फोन को कीमत से हजारों तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत व ऑफर डिटेल बताते हैं।
Oneplus Nord 4 कीमत व ऑफर
वैसे तो इस फोन वनप्लस नॉर्ड 4 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वनप्लस की वेबसाइट पर 29,999 रुपये है, लेकिन वर्तमान में इसे ग्राहक 1,000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं।

हालांकि, यहां आपको ध्यान देना होगा कि, इस ऑफर का लाभ केवल RBL और फेडरल बैंक के ग्राहकों के लिए ही है। इसके साथ ही jioPlus पोस्टपेड यूजर्स को 2,250 रुपये के बेनिफिट्स भी मिलेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Mercurial Silver, Oasis Green और Obsidian Midnight में खरीदा जा सकता है।
Oneplus Nord 4 फीचर्स
वनप्लस के इस फोन में आपको 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन7+जेन 3 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB रैम और 256 GB तक के UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14.1 पर काम करता है। इतना ही नहीं कंपनी अपने इस फोन पर 4 साल तक ऐंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक की सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर ऑफर कर रही है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा मिलता है। जो LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस से लैस है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5500mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








