क्या आपके आईफोन के कैमरे और फ़्लैश लाइट के पास भी है ये छोटा सा छेद?
आईफोन दुनियाभर में सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन है। एपल के इन फोन्स पर हर कोई हाथ अजमाना चाहता है। हालंकि अब भारत में भी आईफोन के कई यूज़र्स हैं। आईफोन में वैसे तो कई खास चीजें हैं, लेकिन यदि आप गौर करें तो आपको फोन के बैक में फ़्लैश लाइट के पास एक छोटा सा छेद दिखाई देगा, क्या आप जानते हैं कि वो क्या है?
हो सकता है कि आप आईफोन का इस्तेमाल काफी लम्बे समय से कर रहे हों, लेकिन आपको शायद ही ये मालूम हो कि फोन के बैक साइड में एक छोटा सा छेद दिया होता है। यह आपको फ़्लैश लाइट के पास दिखाई देगा। छोटा सा दिखने वाला ये होल काफी काम का है।
आइए आज हम आपको बताते हैं कि ये आखिर है क्या और क्या काम करता है।
हर स्मार्टफोन में नहीं होता ये
फ़्लैश लाइट के पास यह छेद आपको हस स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा। यह कुछ खास आईफोन में ही दिया गया है।
क्या आप जानते हैं इस होल के बारे में!
हो सकता है कि आप आईफोन का प्रयोग कई सालों से कर रहे हों, लेकिन आपने शायद ही इस होल पर गौर किया हो।
फ़्लैश लाइट और कैमरा लेंस के पास
अपने आईफोन के बैक में कैमरे और फ़्लैश के पास देखें। यह छोटा सा होल, छेद दोनों के बीच में दिया गया होता है।
कैमरे से नहीं कोई सम्बन्ध
आपको लग रहा होगा कि यह कैमरा लेंस और फ़्लैश लाइट के बीच में है तो इसका सम्बन्ध जरुर कैमरे से ही होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।
है क्या?
असल में ये छोटा सा होल एक माइक्रोफोन है। लेकिन टेक्निकली यह वो माइक्रोफोन नहीं है जो आपकी आवाज सुनें।
नॉइज़ कैंसिलेशन
बल्कि यह माइक्रोफोन बैकग्राउंड में चल रही फालतू की आवाज को काटता है। जब आप फोन पर बात कर रहे होते हैं तब यह काम आता है।
तीन माइक्रोफोन
आईफोन में तीन माइक्रोफोन दिए होते हैं, जिसमें एक बैक में सबसे नीचे होता और एक फ्रंट में स्पीकर्स के बीच में ही छुपा होता है।


Click it and Unblock the Notifications








