भारत में न्यूली लॉन्च फोन HMD Crest और Crest Max के बारे में यहां देखें पूरी जानकारी
HMD ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने दो स्मार्टफोन HMD Crest और Crest Max को लॉन्च किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन OLED पैनल, 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च हुए हैं।
हालांकि, प्रोसेसर के मामले में इन दोनों ही फोन ने काफी निराश किया है। कंपनी ने इनमें Unisoc T760 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। साथ ही इन दोनों फोन में आपको कोई सॉफ्टवेयर अपडेट भी नहीं दिया जा रहा है। चलिए इन दोनों की सभी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।

HMD Crest और Crest Max स्पेसिफिकेशंस
HMD Crest और Crest Max में 6.7 इंच का FHD+ 90Hz OLED डिस्प्ले मिलता है। हैंडसेट Unisoc T760 5G प्रोसेसर के साथ आता है। Crest में 6GB RAM और Crest Pro में 8GB Ram दी गई है। ये दोनों ही फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आते हैं, जिसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं मिलेगा। यहां ध्यान दें कि इनमें कोई सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा, लेकिन कंपनी ने इनमें 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट जरूर दिया है।
HMD Crest और Crest Max की कैमरा और बैटरी
HMD Crest में कंपनी ने 50MP का मेन लेंस और 2MP का सेंकेंडरी लेंस मिलता है और इसके फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। बात करें HMD Crest Max में 64MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। ये फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इन फोन को आसानी से रिपेयर भी किया जा सकता है।
HMD Crest और Crest Max की कीमत और सेल
HMD Crest को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन में पेश किया है और ये फोन सिंगल वर्जन के साथ आता है। इसके 6GB RAM + 128GB वेरिएंट को आप मात्र 14,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। HMD Crest Max को भी कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन में एंट्री दी है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप केवल 16,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
इन दोनों स्मार्टफोन को आप Amazon से खरीद सकते हैं। ये दोनों फोन आपको Amazon Great Freedom Sale में डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। यानी की सेल में HMD Crest और Crest Max को आप मात्र 12,999 रुपये और 14,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








