Home
Mobile

शार्प एक्‍वस जल्‍द लांच करेगा 12 मेगापिक्‍सल का शानदार स्‍मार्टफोन

शार्प एक्‍वस जल्‍द लांच करेगा 12 मेगापिक्‍सल का शानदार स्‍मार्टफोन
नए साल के मार्च महीने पर लांच होने वाला शार्प एक्‍वस 104 एसएच ने मीडिया का अपनी ओर यह खुलासा कर के ध्‍यान आकर्षित किया जब उसने बताया कि उसकी डिवाइस में एंड्राएड आईस्‍क्रीन सैंडविच ओएस लगा होगा। यह स्‍मार्टफोन कई खूबियों से लैस है जो 2012 में कई बड़ी कंपनियों के फोन को कडी टक्‍कर दे सकता है।

यह स्‍मार्टफोन 1.5 गीगाहर्ज के टेक्‍सस इंस्‍ट्रूमेंट्स ओएमएपी 4460 प्रोसेसर पर रन करता है। इसके साथ इसमें 1 जीबी रैम और मेमोरी को बढाने के लिए मेमोरी स्‍लॉट भी दिया हुआ है। इसकी स्‍क्रीन 4.5 इंच जिसका रेजूलूशन 720 x 1280 पिक्‍सल है। फोटो कैपचरिंग के लिए इसमें दो कैमरे 12.8 और 0.3 मेगापिक्‍ल के कैमरे दिए हुए हैं। फोन का आकार 65 x 129 x 8.7 एमएम है।

कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें ऑडियो जैक, वाइफाइ, यूएसबी, ब्‍लूटूथ और जीपीएस सपोर्ट आदि दिया गया है। फिलहाल इस स्‍मार्टफोन की कीमत इसकी भारत में लांच न होने की वजह से अभी प्राप्‍त नहीं हुई है पर थोड़े इंतजार के बाद यह आपके सामने होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X