शिल्पा और राज ने पेश किया बेटे के नाम का फ़ोन 'वियान मोबाइल्स'
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने तीन साल के बेटे के नाम पर वियान मोबाइल्स लॉन्च किया है। वियान मोबाइल्स में मोबाइल के पांच वैरिएंट किए गए हैं। इन फोन की रेंज 849 से लेकर 12,999 रुपए तक है। इन फोन के लॉन्च कार्यक्रम में अभिनेत्री मलायिका अरोरा खान, फराह खान, मनीष पॉल व जीतेंद्र आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर शिल्पा ने कहा कि, भारत में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक मोबाइल की खपत होती है। माना जाता है कि भारत में एक महीने में करीब 2 करोड़ फ़ोन खरीदे जाते हैं। जिनमें से 80 प्रतिशत फोन की कीमत 10,000 रुपए से कम होती है।

वियान इटरनल 4जी
वियान इटरनल 4जी में एलटीई कनेक्टीविटी के साथ 5.5 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। इसमें पॉवर के लिए मीडियाटेक क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो 1.3 गिग की स्पीड देता है साथ में 2 जीबी रैम। इसमें लगे कैमरे की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है साथ में लिड लाइट भी लगी हुई है। दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो इटरनल 4जी में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और दो नेटर्वक सपोर्ट के लिए ड्युल सिम का फीचर दिया गया है। इटरनल 4जी 12,999 रुपए में ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ बाजार में मिलेगा।

वियान इनकोर
इनकोर में 5 इंच की FWVGA स्क्रीन दी गई है जो 854×480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है, इसकी स्क्रीन में 196 पिक्सल पर इंच की डेंसिटी दी गई है। 1.2 गिग सपोर्ट के साथ 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मैमोरी, 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, ड्युल सिम जैसे फीचर दिए गए हैं। इनकोर एंड्रायड 4.4 पर करता है। मार्केट में इस मॉडल को 5,499 रुपए में लांच किया गया है जो ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
वियान इंपॉवर
इंपावर में 4.5 इंच की एफडब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 854×480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। 1जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा हुआ है इसके अलावा इंपॉवर में 5 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लगा हुआ है। इंपॉवर को 4,899 रुपए में लांच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications