Home
Mobile

क्या Poco C75 5G है बजट सेगमेंट की बेस्ट चॉइस? या फिर Lava और Realme रहेंगे बढ़िया, यहां जानें

Poco ने अपना नया फोन पेश किया है, जो कि दाम में बेहद ही किफायती है। लेकिन इस बजट में मार्केट में पहले से ही कई सारे फोन उपलब्ध हैं, जिसमें Realme और Lava ब्रांड्स शामिल हैं। Poco C75 5G फोन अपनी कीमत की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में इस फोन में ऐसा क्या नया है, जो इसे लोगों को खरीदने पर मजबूर कर दे?

7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ ये फोन पहला ऐसा फोन है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। लेकिन क्या इतना काफी है? नहीं ना। तो चलिए जानते हैं कि इस फोन में ऐसा क्या खास है, जो कि इसे बाकी फोन से अलग बनाता है। या फिर आपको किसी ओर फोन की ओर अपना रुख करना चाहिए।

Poco C75 5G या Lava और Realme, किसे चुनें?

Poco C75 5G फोन या फिर Realme और Lava फोन

Poco C75 5G

7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ Poco C75 5G में 6.68 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1600x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट शामिल है। फोन में 4nm Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट मौजूद है। ग्राफिक्स का भार Adreno 611 GPU पर डाला गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Xiaomi HyperOS पर रन करता है।

बात करें इसके कैमरा की तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 2MP का सेकंडरी लेंस दिया गया है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पोको के इस नए फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास फीचर की बात करें तो इसमें आपको कई सारे एडिटिंग फीचर भी मिल रहे हैं। आप AI की मदद से अपनी फोटो को एक नया एंगल दे सकते हैं।

इतना ही नहीं इसमें आपको प्रीमियम फोन में मिलने वाला एकस्ट्रा एलिमेंट रिमूवर फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप फोटो के बैकग्राउंड से जो भी हटाना चाहते हैं, आसानी से हटा सकते हैं। यानी की इतनी कम कीमत में ये फोन आपको कई सारे बेहतरीन फीचर्स देता है।

Realme C1

अब पोको के साथ दूसरे फोन की बात करें तो Realme C61 को कंपनी ने इसी साल पेश किया था। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB वेरिएंट को 7,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी की ये फोन Poco के नए फोन से मुकाबला कर सकता है। इसमें 6.78 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। फोन में UNISOC T612 प्रोसेसर दिया गया है।

ये फोन 32MP के प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर के साथ आता है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Lava Blaze 5G

ये फोन भी 5G सपोर्ट के साथ आता है, लेकिन इसकी कीमत पोको के इस नए फोन से थोड़ी ज्यादा है। फोन Ultrafast MedaiTek D700 चिपसेट के साथ आता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप का सपोर्ट शामिल है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो ये 5,000mAh बैटरी को सपोर्ट करता है।

अगर आप बजट वाले फोन की खोज में हैं, तो डिमांड के बेस पर इन तीनों स्मार्टफोन्स में से किसी को भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की कीमत भले ही कम हो, लेकिन इनमें मिलने वाले फीचर्स इन्हें एक दूसरे से काफी अलग बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Poco C75 5G phone is in the headlines due to its price. In such a situation, what is so new in this phone that forces people to buy it? Let's know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X