Samsung का बजट स्मार्टफोन आपको खरीदना चाहिए या नहीं, यहां जानें
Samsung के फोन्स की डिमांड बाजारों मे ज्यादा रहती है। इसका कारण टिकाऊपन, एक्सेसरीज की उपलब्धता से लेकर कई अन्य वजहें है। इसके साथ ही कंपनी दुनिया भर में सभी कीमतों में अपने डिवाइसेस उपलब्ध कराती है।
हालांकि सैमसंग अपने प्रीमियम S और Z सीरीज के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके बावजूद भी इसकी अधिकतर बिक्री कम दाम वाले फोन्स की होती है। हालांकि, कई ऐसे भी कारण हैं, जिनके वहज से Samsung का बजट स्मार्टफोन खरीदने से पहले आपको विचार कर लेना चाहिए।

सैमसंग फोन्स में बेहतर हार्डवेयर होता है, लेकिन यह सभी के लिए नहीं होता है, इसका वजह यह है कि, सभी यूजर्स पावरफुल चिप या बड़ा कैमरा नहीं चाहते हैं। सभी ग्राहकों की अपनी जरूरत के हिसाब से एक अलग प्राथमिकता होती है। ऐसे में सबसे पहले यूजर को यह जानना पड़ेगा कि, आखिर उसे स्मार्टफोन में क्या चाहिए।
ब्रांड अपने एंट्री-लेवल और कुछ बजट फोन्स को छोड़कर ज्यादातर स्मार्टफोन्स को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए रेटिंग ऑफर करता है। इसके साथ ही कंपनी अपने एंट्री-लेवल फोन्स के लिए भी 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सुरक्षा अपडेट की गारंटी देती है।
सैमसंग ने Galaxy A16 की घोषणा के साथ ही बजट स्मार्टफोन के लिए अपने सपोर्ट की अवधि को OS अपडेट के 6 साल तक बढ़ा दिया है। वहीं प्रीमियम मॉडल के लिए 7 कर दिया है।
इसके साथ ही सैमसंग फोन्स के लिए एक्सेसरीज लगभग सभी स्टोर्स पर आसानी से पाया जा सकता है। नए लॉन्चिंग के साथ ही सैमसंग फोन के केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर स्टोर्स पर जल्दी आ जाते हैं। साथ ही पुराने डिवाइस के लिए एक्सेसरीज भी दूसरे ब्रांड के मुकाबले इजली उपलब्ध हो जाते हैं। ऐसे में सैमसंग फोन्स का इस्तेमाल ग्राहक ज्यादा पसंद करते हैं।
लेकिन कुछ लोगों को इसे खरीदने से पहले एक बार विचार करने की भी जरूरत है, सैमसंग के बजट स्मार्टफोन किन लोगों को खरीदने से बचना चाहिए? ये भी जान लेते हैं।
सैमसंग के कुछ हैंडसेट बोरिंग भी होते हैं। जिनमें इसके बजट सेगमेंट के फोन्स शामिल हैं। इनमें ना ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है, और ना ही पावरफुल हार्डवेयर। अपने बजट रेंज फोन में कंपनी घरेलू उपकरणों की तरह काम करते हैं, जिसका इस्तेमाल हर कोई करता है।
वहीं चीनी कंपनियां उसी कीमत पर लेटेस्ट फीचर्स ऑफर करती हैं। ऐसे में आपको बाजारों में कई ऑप्शन भी इजली मिलते हैं। इसलिए अगर आप बजट रेंज में बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं, तो सैमसंग आपके लिए सही ऑप्शन नहीं होगा। ऐसे में आप दूसरे ब्रांड्स के भी फोन्स देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








