Home
Mobile

कैसे पता करें फोन की बैटरी कब बदलना है !

By Roith

क्‍या आपके फोन का बैटरी बैकप खत्‍म हो चुका है, वो जल्‍दी डिस्‍चार्ज हो जाता है, या फिर फोन हमेशा गर्म रहता है ये कुछ ऐसे संकेत है जिन्‍हें आपको इग्‍नोर नहीं करना चाहिए। अगर फिर भी आप अपने फोन को ऐसे ही यूज़ करते रहे तो फोन की बैटरी पूरी तरह से खराब होने के साथ फोन के दूसरे हिस्‍सो को भी खराब कर सकती है। चलिए जानते हैं उन संकेतो के बारे में जिन्‍हें देखकर आपको समझ जाना चाहिए फोन की बैटरी बदलने का वक्‍त आ गया है।

बैटरी फूल गई है

लंबे समय तक अगर आप अपना स्‍मार्टफोन यूज़ कर रहे हैं तो कुछ समय बाद फोन की बैटरी फूल जाती है, अगर फोन का बैक कवर खुल जाता है तो आसानी से फोन की बैटरी चेक कर सकते है। वहीं अगर फोन का बैक कवर नहीं खुलता तो ध्‍यान से देखने पर आपको पता चल जाएगा कि फोन की बैटरी फूल रही है। फोन की बैटरी फूलने का एक बार बड़ा कारण है उसे ओवर चार्ज करना, हालाकि आजकल के सभी स्‍मार्टफोन में चार्जिंग पूरी हो जाने के बाद सिस्‍टम ऑटोमेटिक चार्जिंग बंद कर देता है जो बैटरी को खराब होने से बचाता है।

कैसे पता करें फोन की बैटरी कब बदलना है !

चार्जिंग फुल होने के बाद भी रुकती नहीं है

लीथियम ऑयन बैटरी की लाइफ काफी होती है लेकिन फास्‍ट चार्जिंग की वजह से बैटरी की लाइफ साइकल कम हो जाती है, अगर फोन की बैटरी फुल चार्ज होने के बाद भी जल्‍दी डिस्‍चार्ज हो जाती है तो फोन की बैटरी बदलने का वक्‍त आ चुका है।

ओवरहीटिंग

फोन को चार्जिंग में लगाते ही अगर वो आग जैसा गर्म होने लगे तो समझ लीजिए फोन की बैटरी बदलने का वक्‍त आ गया। हालाकि कभी-कभी कम रैम वाले फोन में भारी गेम्‍स खेलने से भी फोन गर्म होता है लेकिन अगर फोन को चार्ज करने के लिए ओरिजनल चार्जर प्रयोग कर रहे हैं तो फोन गर्म होने का चांस कम ही रहता है।

साधारण तौर पर 2-3 साल तक फोन की बैटरी में किसी भी तरह की दिक्‍कत नहीं होती, जब तक फोन को गलत तरीके से न यूज़ किया जाए, जैसे गलत चार्जर से चार्ज करना, चार्ज करते समय उसे प्रयोग करना, थोड़ी सी बैटरी कम होने पर बार-बार उसे चार्जिंग में लगाना। अगर आप चाहते हैं आपके फोन की बैटरी लंबी चले तो अपने फोन को सही तरीके से यूज़ करें और समय आने पर उसकी बैटरी सर्विस सेंटर से बदलवा लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Does your smartphone battery drain quickly, apps crash frequently, or device gets hot easily? These are signs of an aging battery in need of replacement to restore peak performance.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X