Home
Mobile

क्‍या आप कम कीमत में लेना चाहते है ड्युल सिम फोन

क्‍या आप कम कीमत में लेना चाहते है ड्युल सिम फोन
बाजार में इतना कड़ा मुकाबला होने के बावजूद अभी भी कई नई कंपनियां मोबाइल बाजार में अपने नए मोबाइल सेट लांच करने में लगी हुई है। एसआईसीटी मोबाइल फोन लिमिटेड ने सस्‍ते मोबाइल फोन की मांग को देखते हुए नया बजट फोन लांच किया है। हम आपको बता दें एसआईसीटी 8 साल से एशिया के बाजारों में अपनी अच्‍छी पकड़ बनाए हुए है।

कंपनी ने अपने नए हैंडसेट को ड्युल सिम फीचर के साथ लांच किया है। इसके अलावा भविष्‍य में भी कपंनी कई नए फोन उतारने पर विचार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी है अनुसार नए हैडसेट में 2.4 इंच की बड़ी क्‍यूवीजीए स्‍क्रीन दी गई है, इसके अलावा सफर के फोन में म्‍यूजिक सुनने के कई आकर्षक फीचर दिए गए हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत है कम कीमत में ड्युल सिम की सुविधा जो कम बजट में ड्युल सिम फोन पसंद करने वालों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

एसआईसीटी के iv171 ड्युल सिम फोन में मल्‍टी फाइल सपोर्ट के साथ एफएम रेडियो की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फोन में 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा भी इनबिल्‍ड है जो कम कीमत के बावजूद अच्‍छी इमेज क्‍वालिटी प्रोवाइड कराता है। iv171 में इनबिल्‍ड बैटरी अच्‍छा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है जिससे आप देर तक बात कर सकते है और फोन को बार-बार चार्ज करने भी जरूरत नहीं पड़ती है इसके लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी इनबिल्‍ड है।

कंपनी ने भारत में iv171 को 2,300 की आकर्षक कीमत में लांच किया है जो कम कीमत और ढेर सारे फीचरों की वजह से लोगों को काफी पसंद आएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X