iPhone 17 का बेस्ट ऑप्शन कौन? यहां हैं 5 दमदार Android फ्लैगशिप
iPhone 17 एक संतुलित स्मार्टफोन है, लेकिन आज के समय में इसी प्राइस रेंज में कई Android फ्लैगशिप ऐसे फीचर्स दे रहे हैं, जो iPhone को सीधी चुनौती देते हैं, चाहे डिस्प्ले हो, कैमरा हो, परफॉर्मेंस हो या बैटरी बैकअप है। अगर आप iPhone 17 लेने का सोच रहे हैं, तो एक बार इन नए लॉन्च हुए Android फोन्स पर नज़र डालना ज़रूरी है, क्योंकि इनमें आपको बेस्ट वैल्यू, पावरफुल हार्डवेयर और मॉडर्न कैमरा सिस्टम सब कुछ मिलता है।
यहां हम लेकर आए हैं iPhone 17 के पांच टॉप और लेटेस्ट Alternatives, जिन्हें मैं खुद भी इस समय खरीदना पसंद करूंगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Oppo Find X9 (₹74,999)
अगर आपका यूज़ेज लंबा है और आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो पूरे दिन आसानी से साथ निभा सके, तो Oppo Find X9 एक शानदार विकल्प है। इसमें 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में अनोखी है और परफॉर्मेंस के साथ बैकअप में भी iPhone 17 को पीछे छोड़ देती है।
फोन में 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसमें 1 बिलियन कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो इसे बाहरी रोशनी में भी सुपर-विजिबल बनाती है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलता है जो डिटेल्ड डे-लाइट शॉट्स और स्टेबल वीडियो के लिए खासा पसंद किया जाता है।
अगर आप एक बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, सुपर ब्राइट डिस्प्ले और हाई बैटरी लाइफ चाहते हैं, तो यह iPhone 17 का बेहतरीन और किफायती विकल्प है।
OnePlus 15 (₹72,999)
OnePlus हमेशा से परफॉर्मेंस और स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस का पर्याय रहा है। OnePlus 15 इस परंपरा को और आगे बढ़ाता है। इसमें मिलता है 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट है-iPhone 17 की 60Hz स्क्रीन से यह कई गुना स्मूथ अनुभव देता है।
पीछे का 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप फोटोग्राफी और वीडियो दोनों में फ्लैगशिप लेवल आउटपुट देता है।
सबसे बड़ी बात-फोन में 7300mAh की विशाल बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जो इसे पावर-यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाती है।
अगर आपको तेज परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिस्प्ले और मैसिव बैटरी चाहिए, तो OnePlus 15 इस समय iPhone 17 से बेहतर डील है।
Samsung Galaxy S25 FE (₹65,999)
Samsung की FE (Fan Edition) सीरीज़ हमेशा से वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप कहलाती है। Galaxy S25 FE उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प है जो सैमसंग के कैमरा, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को सस्ती कीमत पर चाहते हैं।
इसमें मिलता है 50MP + 8MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, जिसमें खासकर वाइड और टेलीफोटो परफॉर्मेंस iPhone 17 को अच्छी चुनौती देती है। फोन में Samsung का Exynos 2400 प्रोसेसर है और 4900mAh बैटरी 44W चार्जिंग के साथ आती है।
अगर आप Samsung UI और एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर फोन चाहते हैं, तो यह iPhone 17 की तुलना में बेहतर वैल्यू देता है।
Google Pixel 10 Pro (₹67,850)
Google Pixel 10 Pro खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं। Pixel की पहचान नैचुरल स्किन टोन, साफ डिटेल और कम रोशनी में जबरदस्त परफॉर्मेंस है।
फोन में 50MP वाइड, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो मिलता है। 6.3-इंच LTPO OLED स्क्रीन 3300 nits ब्राइटनेस के साथ सुपर-शार्प है। Tensor G5 चिपसेट और 4870mAh बैटरी इसे फोटोग्राफी और क्रिएटर्स के लिए एक परफेक्ट प्रीमियम विकल्प बनाती है। अगर फोटो क्वालिटी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो यह iPhone 17 से कहीं बेहतर पिक साबित होगा।
Realme GT 8 Pro (₹72,999)
Realme GT 8 Pro इस समय मार्केट में सबसे पावरफुल Android फ्लैगशिप में से एक है। इसमें 6.79-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 nits पीक ब्राइटनेस (सेगमेंट में सबसे ज्यादा) मिलता है।
कैमरा सेटअप भी बेहद दमदार-50MP + 50MP + 200MP है, जो हाई-डिटेल फोटो और नाइट फोटोग्राफी में iPhone 17 से कहीं आगे निकल जाता है। डिजाइन, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस-तीनों में यह फोन iPhone 17 के मुकाबले ज़्यादा वैल्यू ऑफर करता है।
iPhone 17 की जगह क्या खरीदें?
अगर आप सिर्फ iOS के लिए बंधे नहीं हैं और एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये पाँच फोन iPhone 17 की तुलना में अधिक मॉडर्न टेक, बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप कैमरा देते हैं।
हर फोन की अपनी खासियत है, Pixel का कैमरा, Samsung का बैलेंस, OnePlus की परफॉर्मेंस, Realme का डिस्प्ले और Oppo की बैटरी, जो इन्हें iPhone 17 के मुकाबले बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications