स्मार्टफोन युद्व, मोटोरोला एट्रीक्स और मोटोरोला माइलस्टोन के बीच

मोटोरोला के इन दोनों ही मॉडलों में सभी आधुनिक फिचर्स को शामिल करने की कोशिश की गयी और एक शानदार स्मार्टफोन पेश किया गया है। अगर बात करें मोटोरोला एट्रीक्स की तो 4.0 इंच की शानदार एलसीडी डिसप्ले वाला यह मोबाइल पुरी तरह से एक टच स्क्रीन मोबाइल है जो कि आपकों शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है। वहीं मोटोरोला माइलस्टोन में की एलसीडी आकार में एट्रीक्स से छोटी है जो कि 3.7 इंच है लेकिन इस मोबाइल में टच स्क्रीन के साथ साथ क्यूआरटी पैड भी शामिल किया गया है।
यदि दोनों मोबाइलों में कैमरा क्वालिटी की बात करें तो दोनों ही शानदार है दोनों मोबाइलों में 5 मेगा पिक्सल का शानदार कैमरा प्रयोग किया गया है। वहीं मोटोरोला एट्रीक्स का दूसरा फ्रन्ट कैमरा आपकों बेहतरीन विडीयों कालिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। जो कि मोटोरोला माइलस्टोन में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलांवा दोनों ही मोबाइलों में शानदार विडीयों रिकार्डिंग की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलांवा दोनों मोबाइलों जरूरत के सारे सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है जो कि आपकों हर तरह के विडीयों और आडियों डाटा के फारमेट को उपलब्ध कराते है। दोनो ही मोबाइलों में शानदार ब्लूटूथ, वाई-फाई, एफएम आदी की सुविधाएं प्रदान की गयी है। एक और दिलचस्प बात दोनों के दामों में है जहां मोटोरोला माइलस्टोन फिचर्स के मामले में एट्रीक्स से थोड़ा कम है वहीं उसकी कीमत शानदार महज 19,000 रूपये है जबकि मोटोरोला एट्रीक्स की कीमत 28,500 रूपये है।


Click it and Unblock the Notifications








