स्मार्टफोन में कैमरा नहीं बल्कि चिपसेट है सबसे जरुरी!
वक़्त बदल गया है, अब क्वाड कोर चिपसेट के साथ 1और 2 जीबी रैम वाले फोन पावरफुल फोन नहीं रहे। स्मार्टफोन मेकर्स जान चुके हैं कि उपभोक्ताओं को मल्टीटास्किंग और हैवी एप्स रन करते हुए स्मूथ परफॉरमेंस कर सके।
स्मार्टफोन मेकर्स अब कैमरे जैसे फीचर्स से ज्यादा ध्यान फोन की प्रोसेसिंग पॉवर और उससे संबंधित हार्डवेयर पर देते हैं। जिससे फोन की परफॉरमेंस में सुधर हो सके। स्मार्टफोन में कैमरा फीचर ने काफी बदलाव लाया। जब सेल्फी क्रेज़ी लोग केवल कैमरे को देख कर ही फोन खरीदते थे। आज भी कई लोग स्मार्टफोन में सिर्फ कैमरे को ही महत्ता देते हैं। यदि कैमरा अच्छा है तो फोन भी अच्छा है।
आज के उपभोक्ता भले ही बड़ा डिस्प्ले चाहते हों, या अच्छा कैमरा चाहते हों या फिर दमदार बैटरी, वो जानते हैं कि प्रोसेसर स्मार्टफोन में सबसे बड़ा रोल निभाता है, और इसीलिए यूज़ नज़रअंदाज नहीं करते हैं। एक अच्छा चिपसेट ही फोन की ओवरऑल परफॉरमेंस के लिए जिम्मेदार होता है। चाहे कैमरा रिजल्ट हो या बैटरी मैनेजमेंट।
#1
अपने उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियां भी चिपसेट में ज्यादा ध्यान देने लगी हैं, जिससे फोन की परफॉरमेंस बेहतर हो सके। साथ ही बड़ी रैम और अच्छे कैमरा सेंसर को सपोर्ट कर सके।
#2
फोन की स्मूथ परफॉरमेंस के लिए अब फोन में 16nm चिपसेट का इस्तेमाल किया जाता है। 16nm चिपसेट में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी होती है, जो कि फ़ास्ट ऑपरेशन प्रोविडे करती है, साथ ही इसमें एनर्जी भी कम लगती है।
#3
हुवावे की सबब्रांड ऑनर पावरफुल स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। ऑनर ने कई बेहतरीन स्मार्टफोन पेश किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी का आने वाला दमदार स्मार्टफोन मार्केट में फेरबदल ला देगा।
#4
खबर है कि कंपनी जल्द ही किरिन 650 16nm चिपसेट के साथ एक स्मार्टफोन पेश करने वाली है। नया किरिन 650 चिपसेट, फ्लैगशिप फिनएफईटी प्लस 16nm चिप टेक्नोलॉजी के साथ फोन की परफॉरमेंस को और भी स्मूथ कर सकती है।
#5
किरिन 650 क्वाड 2GHz हाई परफॉरमेंस कोर्स और क्वाड 1.7GHz लोअर परफॉरमेंस कोर्स के साथ आता है। जो कि प्रोसेसिंग स्पीड को 65प्रतिशत बढ़ाती है और पॉवर की खपत को 40 प्रतिशत तक कम करती है।


Click it and Unblock the Notifications