एप्पल के आईफोन ने बढा़ दिया एचटीसी का मुनाफा

कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार पिछले साल बाजार में एंड्राएड फोन। जानकारों के अनुसार विश्व की सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी एप्पल का नया स्मार्ट फोन आईफोन 4 एस के लोगों की उम्मीदों के अनुसार नहीं रहने का सबसे ज्यादा लाभ एचटीसी को मिलने की संभावना है, हम आपको बता दें आइफोन 4 के बाद लोगों को इसके नए वर्जन आइफोन 5 लांच होने की उम्मीद थी मगर हाल ही में एप्पल ने अपना आईफोन 4 एस बाजार में लांच कर दिया। वहीं एप्पल के आइफोन 4 एस से निराश ग्राहक एचटीसी के स्मार्ट फोनों की ओर अपना रूख कर सकते हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर चो ने कहा है कि यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा भारत में भी एचटीसी के स्मार्ट फोनों की मांग हाल के वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी है। वहीं दूसरी और कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि बाजार में एचटीसी ने एप्प्ल और ब्लैकबेरी के मुकाबले लोगों को सस्ते में एंड्राएड फोन मुहैया कराए जिससे उसे काफी लाभ हुआ।


Click it and Unblock the Notifications








