Home
Mobile

Smartphone Launch in July: जुलाई में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन; कौन-कौन से ब्रांड करेंगे धमाकेदार एंट्री

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन चाहते हैं कि लेटेस्ट फोन में निवेश करें तो आप जुलाई महीने का इंतजार कर रहे हैं। जुलाई 2025 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने Nothing, OnePlus, Samsung, और Vivo जैसे बड़े ब्रांड्स नए स्मार्टफोन लेकर आने वाले हैं।

इस लिस्ट में बजट से लेकर फ्लैगशिप और फोल्डेबल सेगमेंट तक सारे डिवाइस शामिल हैं। हर सेगमेंट के यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा। यहां हम इन फोन के बारे में जानेंगे।

Smartphone Launch in July: कौन-कौन से ब्रांड करेंगे धमाकेदार एंट्री?

Nothing Phone (3)

इस फोन को 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के सीईओ Carl Pei ने बताया कि Nothing इस बार सबसे प्रीमियम डिवाइस Phone (3) लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा।

यूके में इसकी कीमत £800 यानी लगभग 93,000 रुपये तक हो सकती है, लेकिन भारत में यह 60,000 रुपये से 65,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। खास बात यह है कि इस बार Glyph Interface को हटाया जा रहा है, लेकिन ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन बरकरार रहेगा।

Smartphone Launch in July: कौन-कौन से ब्रांड करेंगे धमाकेदार एंट्री?

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5

इन डिवाइस को 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus अपनी Nord 5 सीरीज के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी वापसी करने को तैयार है। Nord 5 में पहली बार Nord सीरीज में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलेगा और इसकी कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है।

Nord CE 5 एक किफायती विकल्प होगा, जिसमें 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और Dimensity 8350 प्रोसेसर मिल सकता है। इसकी कीमत ₹25,000 के आसपास रहने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z फोल्डेबल फोन

Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। इस बार कंपनी न सिर्फ अपने पॉपुलर फोल्डेबल्स को अपग्रेड कर रही है, बल्कि एक नया Fan Edition मॉडल भी ला रही है, जिसे Z Flip 7 FE नाम दिया गया है।

सभी डिवाइसेज में स्लिम डिजाइन, बेहतर कैमरा और AI फीचर्स मिल सकते हैं। फोल्डेबल सेगमेंट में यह लॉन्च बड़ा बदलाव ला सकता है।

Vivo X Fold 5 और X200 FE

Vivo भी दो नए डिवाइस लाने की तैयारी में है, इस लिस्ट में X Fold 5 और X200 FE शामिल हैं। X Fold 5 को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जा रहा है और इसके जल्द ही भारत में भी आने की संभावना है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि Vivo ने इस बार Apple Watch और iCloud सपोर्ट टीज किया है, जिससे यह क्रॉस-प्लेटफॉर्म कम्पैटिबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है।

जुलाई 2025 स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। बजट हो या प्रीमियम, हर यूज़र के लिए कुछ नया आने वाला है। इसके बाद अगस्त में Pixel 10 और सितंबर में iPhone 17 सीरीज भी आने वाली है, यानी टेक वर्ल्ड में रोमांच लगातार बना रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone Launch in July Nothing OnePlus Samsung Vivo premium and mid range smartphone launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X