Home
Mobile

दिसंबर धमाका: बजट से फ्लैगशिप तक कई दमदार स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च

चाइना में लॉन्च हुए कई दमदार स्मार्टफोन्स अगले महीने यानी दिसंबर में भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार हैं। जिसमें बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट तक के फोन्स शामिल हैं।

इनमें से कुछ मॉडल्स की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट सामने आ चुकी है, जबकि कुछ की डिटेल्स जल्द सामने आने की उम्मीद है। आइए आगे जानते हैं कि, इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स में क्या कुछ खास होने वाला है।

दिसंबर धमाका: बजट से फ्लैगशिप तक कई दमदार स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च

iQoo 13:

आईक्यू 13 जो पहले ही चाइना में लॉन्च हो चुका है, 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा।

इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 16GB रैम से जोड़ा जाएगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी मिलेगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें सेल्फी लवर्स के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।

Vivo X200 Series:

वीवो X200 सीरीज जिसे अक्टूबर में ही चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है, इसे बहुत जल्द भारतीय बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके तहत वीवो अपने दो नए फोन्स Vivo X200 और X200 Pro मॉडल शामिल होंगे।

इन दोनों फोन्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर होगा। X200 Pro में 6000mAh तक की बैटरी के साथ 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि, X200 में 5800mAh की बैटरी और 120W चार्जिंग के साथ आएगा।

Redmi Note 14 Series:

रेडमी का यह नोट सीरीज भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को दस्तक देने वाला है। जिसके तहत कंपनी तीन नए हैंडसेट्स Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro Plus को पेश करेगी। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी एंट्री कंफर्म करते हुए टीजर भी जारी किया है।

Realme 14x :

रियलमी के इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी संभावना दिसंबर में है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि, इसे लेकर आने वाले दिनों में कुछ जानकारी मिल सकती है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ इसमें 6000mAh तक की बैटरी मिल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone Launches in December iQoo 13 to Vivo x200 series and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X