Upcoming Smartphone in March: इस महीने लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, खरीदने से पहले जानें डिटेल
मार्च का महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने कई दमदार बैटरी, बेहतरीन कैमरा फीचर्स और पावरफुल प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। अगर आप भी नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस महीने आने वाले Nothing, Samsung, Vivo जैसे प्रमुख ब्रांड्स के फोन्स लिस्ट जानकर अपना पसंदीदा फोन चुन सकते हैं।
इस महीने लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स
Nothing Phone (3a): नथिंग अपने इस हैंडसेट को अगले महीने 4 मार्च को लॉन्च करेगा। इसकी खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।इसके अलावा यह आगामी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 12GB RAM दी जा सकती है। फोटोग्रफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

Samsung Galaxy A36: सैमसंग गैलेक्सी A36 2 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इस फोन में स्नैपड्रगन 6 Gen 3 या 7s Gen 2 प्रोसेसर, 6.6-इंच FHD-AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें 5000mAh बैटरी होगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
iQoo Neo 10R: मार्च को लॉन्च होगा, और इसे Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 6000mm2 Vapour Cooling चैंबर और 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट जैसी फीचर्स दी गई हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,400mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। इसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








