10 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये धांसू फोन्स, बेस्ट कैमरा और दमदार फीचर से लैस, देखें लिस्ट
Smartphone Under 10,000: आज के समय में सभी वर्ग के लोगों के पास आपको स्मार्टफोन देखने को मिल जाएगा। जिसके कारण कंपनियों ने भी बाजारों में सभी कैटेगरी के स्मार्टफोन उपलब्ध करा दी हैं। इनमें ज्यादातर ग्राहक ऐसे हैं जो 10 हजार तक की बजट में अपनी फैमिली के लिए दमदार फीचर्स वाला मोबाइल खरीदना चाहते है। ऐसे ही यूजर्स को ध्यान में रखते हुए आज हम मार्केट के सबसे तगड़े एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स की जानकारी देने वाले हैं। जो ना सिर्फ कम बजट में दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं, बल्कि इनका डिजाइन भी काफी पसंद आने वाला है। तो आइए आपको आगे इन स्मार्टफोन्स की सही कीमत से लेकर इनकी खासियत तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
SAMSUNG Galaxy F13
सबसे पहले बात करते हैं, Samsung Galaxy F13 की , जिसे मात्र 9,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें यूजर को 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में यूजर को 50MP + 5MP + 2MP का रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 6000 mAh की लिथियम आयन बैटरी भी मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें 4 GB रैम के साथ 64 GB रोम और 1 TB तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी ऑफर की जा रही है।

POCO C51
दूसरे नंबर पर बात करते हैं, POCO C51 स्मार्टफोन की जिसे यूजर महज 6,999 रुपये की कीमत में खरीद सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच के HD+ डिस्प्ले ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की एक बड़ी बैटरी मिल रही है। POCO C51 स्मार्टफोन में 4 GB RAM के साथ 64 GB ROM मिल रहा है। इसके अलावा 1 TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी भी ऑफर की जा रही है।फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 8MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5MP का कैमरा मिल रहा है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Helio G36 प्रोसेसर ऑफर किया गया है।
REDMI A1 Plus
अब बात करेंगे REDMI A1Plus की जिसे आप 6,599 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio A22 प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 3 GB RAM के साथ 32 GB ROM और 512 GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी दी गई है।

Infinix SMART 7
इसके बाद बात करेंगे Infinix SMART 7 की जिसकी कीमत महज 7,299 रुपये है। इस स्मार्टफोन में यूजर को 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Unisoc Spreadtrum SC9863A1 प्रोसेसर के साथ आता है। जिसमें यूजर को 4 GB RAM के साथ ही 64 GB ROM और 2 TB की एक्सपैंडेबल मेमोरी ऑफर की गई है। स्मार्टफोन के रियर में 13MP + AI Lens का कैमरा और फ्रिंट में 5MP कैरा ऑफर किया गया है। कंपनी ने इसे पावर देने के लिए इसमें 6000 mAh की बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








