6,999 रुपए में लॉन्च हुआ ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन
बाजार में काफी सारे स्मार्टफोन मौजूद हैं। ऐसे में हमें अक्सर अपने लिए बेस्ट कीमत के साथ बेस्ट फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहिए होता है। वैसे तो भारतीय बाजार में काफी सारे किफायती स्मार्टफोन मौजूद हैं, लेकिन अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है। बता दें, Techno की सहयोगी कंपनी Infinix ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) वाला ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन काफी बड़ी स्क्रीन और MediaTek चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है।

Infinix ने अपने इस स्मार्टफोन को Infinix Smart 3 Plus के नाम से लॉन्च किया है, जिसे 30 अप्रैल से Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। बता दें, स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने अपने हैंडसेट को फिलहाल एक वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज शामिल है। इस वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। कलर ऑपशन की बात करें तो हैंडसेट मिडनाइट ब्लैक और शफायर स्यान के साथ लॉन्च किया गया है।
Infinix Smart 3 Plus स्पेसिफिकेशन
Infinix Smart 3 Plus स्मार्टफोन में 6.2- इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। वही, स्मार्टफोन HD+ पिक्सल रेज्यूलेशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट भी मौजूद है। कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। जिसका एक कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल और प्राइमरी कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के लिए दिया गया है। साथ ही फोन के बैक में ड्यूल LED फ्लैश दी गई है।
स्मार्टफोन के कैमरा में AI, Bookeh, AI beauty जैसे और भी कई फीचर दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में 3,500mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है। वहीं बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हैंडसेट में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्र यूएसबी, जीपीएस, और GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications