फ्लिप्कार्ट पर 5000 रु से कम में खरीदें ये 3000mAh बैटरी फोन
फ्लिप्कार्ट पर इन दमदार स्मार्टफोन को खरीदें 5000 रुपए से भी कम कीमत में।
स्मार्टफोन निर्माता इन दिनों फोन के फीचर्स के साथ ही कीमत पर भी काफी ध्यान देते हैं। भारतीय मार्केट में इस बात का खास ध्यान दिया जाता है। कई स्मार्टफोन यूज़र्स ऐसे होते हैं जो फोन की रेंज तय कर फोन के फीचर्स देखते हैं।

स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इस समय सबसे ज्यादा जिस फीचर पर ध्यान दिया जाता है वो है फोन की बैटरी। यदि फोन की बैटरी बड़ी है और अधिक क्षमता की है तो यूज़र्स उसकी ओर अधिक आकर्षित होते हैं।
आज हम आपके लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन जो कि 5000 रुपए से कम कीमत में फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध हैं, और इन फोन में 3000 mAh पॉवर तक की बैटरी है।
माइक्रोमैक्स कैनवास जूस
फ्लिप्कार्ट पर मौजूद इस फोन की कीमत 4,490 रुपए है। फोन में 1जीबी और 8जीबी रोम दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का प्रयोग कर 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले है और यह 3000 mAh बैटरी के साथ आता है।
स्वाइप कनेक्ट प्लस
स्वाइप इस फोन में शानदार 2 जीबी रैम है, यह 16 जीबी इन इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर और 5मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 3000mAh बैटरी की है। इस फोन कीमत है 4,499 रुपए।
सैनसुई यू52
यह फोन 3000 mAh बैटरी के साथ 1जीबी की रैम के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसकी 5 इंच की डिस्प्ले है और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी भी। इस फोन की कीमत फ्लिप्कार्ट पर 4,290 रुपए है।
इंटेक्स एक्वा लायंस 3जी
इंटेक्स एक्वा लायंस 3जी फोन में 3500mAh बैटरी है। फोन में 1 जीबी और 8 जीबी इंटरनल मैमोरी है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है और 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा। इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन की कीमत 4,989 रुपए है।
इंटेक्स एक्वा फ्रीडम
इंटेक्स का ही इंटेक्स एक्वा फ्रीडम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें आपको 3000mAh बैटरी मिलेगी। यह फोन 5 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसकी रैम 1जीबी की है जबकि इंटरनल मैमोरी 8जीबी की, जिसे 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन की कीमत 4,399 रुपए है।
इसे खरीदने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








