बेस्ट बैटरी बैकअप के साथ आने वाले स्मार्टफोन, Galaxy, Motorola, Poco के साथ बहुत कुछ

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चा रहे हैं और उसमें मिलने वाली बैटरी भी आपको बेस्ट बैकअप दें। इसके लिए हम आपको कुछ बेस्ट फोन के बारे में बताएंगे। जो 20 हजार रुपये में आते हैं। जिसमें Samsung Galaxy M33, Motorola G62 से लेकर Poco X4 Pro तक के कुछ बेहतरीन बैटरी बैकअप स्मार्टफोन शामिल हैं।
Samsung Galaxy M33 स्मार्टफोन
बता दें कि Samsung Galaxy M33 स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, साथ ही यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Exynos 1280 चिपसेट पैक करता है, और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसे आप फ्लिपकार्ट से 17,479 रुपये में खरीद सकते हैं।
Tecno Pova Neo 5G स्मार्टफोन
Tecno Pova Neo 5G स्मार्टफोन में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच का बड़ा IPS LCD मिलता है, जो इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह एक बजट स्मार्टफोन है। बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 6000mAh ली-आयन बी. बैटरी दिया गया है। कीमत की बात करें तो इसे आप 15,499 रुपए में खरीद सकते हैं।

Motorola G62 5G स्मार्टफोन
Motorola G62 5G स्मार्टफोन को आप 14,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Moto G62 5000mAh की लंबी बैटरी लाइफ प्रोवाइट करता है। जो एक बार चार्ज करने पर डेढ़ दिन तक चलता है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें स्मूथ कनेक्टिविटी के लिए 12 5G बैंड दिए गए हैं। इनके अलावा ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और 50MP का प्राइमरी लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन
Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है। Poco X4 Pro एक बार चार्ज होने के बाद आसानी से पूरे दिन तक चल सकता है। इसमें 67W चार्जिंग सॉल्यूशन भी मिलता है। इसे आप Amazon से 18,450 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Redmi 12 5G स्मार्टफोन
Redmi 12 5G स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है और 33W वायर्ड चार्जिंग पैक के साथ आता है। यह स्नैपड्रैगन 4 Gen1 पर बेस्ड है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, इस फोन में 48MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है। कीमत की बात करें तो यह आपको 17,999 रुपए में मिल जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








