Home
Mobile

OnePlus Nord 3 से Infinix Hot 20: दिसंबर में भारत में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन

 दिसंबर में भारत में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन

एक छोटे अंतराल के बाद, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अलग-अलग सेगमेंट में नए स्मार्टफोन लांच करने के लिए तैयार है। भारी छूट और ऑनलाइन फेस्टिव ऑफर्स की वजह से पिछले महीने स्मार्टफोन की बंपर बिक्री हुई। दक्षिण कोरियाई तकनीकी प्रमुख सैमसंग ने त्योहारी सेल के पीछे अपने गैलेक्सी लाइनअप की कीमतों में 17-60 प्रतिशत की कटौती की थी।

छोटे ब्रेक के बाद, स्मार्टफोन निर्माता भारत में कई स्मार्टफोन पेश करने के लिए तैयार हैं। जबकि Xiaomi ने पुष्टि की है कि वह अपनी प्रमुख Xiaomi 13 सीरीज को अपने घरेलू मैदान चीन में लॉन्च करेगी, Redmi Note 12 लाइनअप को इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। हमने इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले कुछ स्मार्टफोन की एक लिस्ट बनाई है।

Infinix Hot 20

Infinix ने हाल ही में भारत में 5G-सक्षम बजट- सेगमेंट स्मार्टफोन लॉन्च करने की अपनी योजना की पुष्टि की है। Infix Hot 20 को भारत में ऑफिशियल तौर पर 01 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vanilla Infinix Hot 20 5G भारत में 12,000 रुपये में बिकेगा। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले Infinix Hot 20 सीरीज में एक प्रो मॉडल होने की संभावना है।

OnePlus 11 lineup

वनप्लस का अगला फ्लैगशिप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हैंडसेट निर्माता वनप्लस 11 को भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च करने से पहले चीन में पेश करेगा। वनप्लस 11 को भारत और अन्य बाजारों में कम से कम दो रंगों में लॉन्च किए जाने की संभावना है जिसमें- मैट ब्लैक और ग्लॉसी ग्रीन कलर शामिल हैं। वनप्लस चीन में 11 सीरीज़ लॉन्च कर सकता है, जिसके बाद भारत और वैश्विक लॉन्च होगा।

OnePlus Nord 3

वनप्लस नॉर्ड 3 के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना है। नॉर्ड 3 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले और पीछे ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। नॉर्ड 3 को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 चिपसेट से लैस किया जा सकता है।

Moto X40

मोटोरोला ने अभी तक Moto X40 के बारे में कोई आधिकारिक लॉन्च की घोषणा नहीं की है, लेकिन एक टीज़र के अनुसार, हम Moto X40 को जल्द ही चीन और फिर भारत में लॉन्च करने की उम्मीद कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
so much-awaited smartphones in different price segments that will be launched in Launch In India In December.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X