Home
Mobile

9 जनवरी 2025 को मचेगा स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका, भारत में एंट्री लेंगे ये धांसू फोन्स, देखें लिस्ट

9 जनवरी 2025 की तारीख लोगों के लिए बेहद ही खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन भारतीय मार्केट में दमदार फोन्स एंट्री लेने जा रहे हैं। जी हां, इनमें OPPO से लेकर Poco के फोन्स शामिल हैं।

ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप महज 3 दिन का इंतजार करना होगा। आइए जान लेते हैं 9 जनवरी 2025 को लॉन्च होने वाले फोन्स के बारे में।

 9 जनवरी 2025 को भारत में एंट्री लेंगे ये धांसू फोन्स, देखें लिस्ट

9 जनवरी 2025 को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स

Oppo Reno 13

ओप्पो का ये फोन 9 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है, जिसके साथ 12GB रैम मिलेगी। फोन को चीन में 6.59 इंच की 1.5K के अल्ट्रा हाई डेफिनेशन एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च हो चुका है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। फोन में 50MP का बैक कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फोन में 5600mAh की बैटरी 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल है। भारत में भी फोन के इन्हीं सब खूबियों के साथ आने की संभावना है।

 9 जनवरी 2025 को भारत में एंट्री लेंगे ये धांसू फोन्स, देखें लिस्ट

Oppo Reno 13 Pro

Reno 13 Pro को भी कंपनी ने 9 जनवरी 2025 को पेश करेगी। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ भारत में दस्तक दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का ट्रिपल कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह फोन 5800mAh की बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 80 वॉट फ्लैश चार्ज और 50 वॉट वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Poco X7 5G

ये फोन 9 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अफवाहों के मुताबिक, फोन मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है, जिसमें 12GB की रैम दी जा सकती है। फोन 5110mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग उपलब्ध होगा। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Poco X7 Pro

इन तीनों फोन की तरह ये फोन भी 9 जनवरी को भारत में दस्तक देगा। जानकारी के मुताबिक, ये फोन मीडियाटेक डिमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। ये फोन 50MP बैक कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा को सपोर्ट करेगा। फोन 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

itel Zeno 10

अगर आप बहुत ही सस्ता फोन खरीदना चाहते हैं, तो itel Zeno 10 भी 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च होने के तुरंत बाद फोन की सेल शुरू हो जाएगी और इसे Amaozn से खरीदा जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, ये फोन 6 हजार के आस-पास की कीमत पर लॉन्च होगा। फोन 4GB RAM/64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh बड़ी बैटरी का सपोर्ट होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The date of 9 January 2025 is going to be very special for people, because on this day powerful phones are going to enter the Indian market. Yes, these include phones from OPPO to Poco.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X