Smartphones to launch in India next week: CMF से लेकर OPPO तक भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
Smartphones to launch in India next week: अगला हफ्ता स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी खास होने वाले है, क्योंकि, CMF Phone 1 , OPPO Reno12 , Redmi 13 5G से लेकर के सैमसंग तक के फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 अगले हफ़्ते भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं।
जुलाई के दूसरे सप्ताह में कई ब्रैंड के लगभग 7 स्मार्टफ़ोन लॉन्च होंगे। जिनमें नथिंग CMF, सैमसंग, रेडमी, टेक्नो, मोटोरोला और ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियां शामिल है। ये सभी अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में पेश किए जाएंगे। तो चलिए आगे इसकी खासियतों से लेकर कीमत तक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

CMF Phone 1 - अगले हफ्ते भारत में होने वाले खास लॉन्च में से एक CMF फोन 1 है। जो नथिंग के सब-ब्रैंड CMF का पहला फोन है, जिसे कंपनी 8 जुलाई को लॉन्च करेगी। इसमें 6.7-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, डाइमेंशन 7300 SoC चिपसेट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP डुअल-रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जो 33W FC के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। कीमत की बात करें तो इस डिवाइस की कीमत 20,000 रुपये से कम तय की जाएगी।

Redmi 13 5G- इसके अलावा Redmi 13 5G की 9 जुलाई को एंट्री होने जा रही है। जो Redmi 12 5G का उत्तराधिकारी होगा। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाल 6.79 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस पोन में Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108MP का डुअल-रियर कैमरा सेटअप और एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसकी कीमत 12,000 रुपये तक तय की जा सकती है।
Tecno Spark 20 Pro 5G- रेडमी के साथ ही Tecno भी भारतीय बाजार में 9 जुलाई को ही अपना Spark 20 Pro 5G लॉन्च करेगा। इस फोन को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कीमत की बात करें तो इसे 12,000 रुपये से कम कीमत में लाया जा सकता है। यह दाम इसके 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 6- वहीं अगले हफ्ते के सबसे बड़ी रिलीज गैलेक्सी Z फोल्ड 6 की होगी, जो 10 जुलाई को आ रहा है। इसमें आपको 7.6 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला मेन डिस्प्ले और 6.3 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट का कवर स्क्रीन मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। यह फोन 4,400mAh की बैटरी और S पेन के लिए सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है।
वहीं इसके साथ Galaxy Z Flip 6 को भी पेश किया जाएगा। इसमें 6.6 इंच का 120Hz मेन डिस्प्ले और 3.4 इंच का 120Hz कवर स्क्रीन होगी। इसमें भी उम्मीद की जा रहा है कि, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। 50MP का डुअल-रियर कैमरा सिस्टम वाले इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी कीमत कंपनी लगभग एक लाख तय करेगी।

Motorola G85 - वहीं इसी दिन यानी 10 जुलाई को ही मोटोरोला का Motorola G85 भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.67-इंच 120Hz p-OLED डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। यह फोन 50MP डुअल कैमरा से लैस होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 33W फर्स्ट चार्टिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी देगी। इसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये होने की उम्मीद है।
OPPO Reno 12 5G सीरीज़- इसके अलावा Reno12 5G सीरीज के तहत Reno12 5G और Reno12 Pro 5G को भी लॉन्च किया जा रहा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी AMOLED स्क्रीन मिलेगी। जो डाइमेंशन 7300-एनर्जी SoC के साथ आ सकती है। प्रो मॉडल में OIS के साथ Sony LYT-600 मेन लेंस दिए जानें की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








