Home
Mobile

25 हजार की कीमत में आते हैं ये स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से लैस यहां देखें लिस्ट

Smartphone Under 25000: कई ब्रांडेड कंपनियां हर महीने अपना-अपना नया स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रही हैं। जो लेटेस्ट प्रोसेसर और तगड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट 25 हजार तक का है। तो आपके लिए ये आर्टिकल काम का साबित हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 25 हजार की कीमत के साथ कई दमदार फीचर्स के साथ आ रहे हैं। इस लिस्ट में Xiaomi , Motorola और Realme जैसी नामी कंपनियां शामिल है। तो आइए आपको इस फोन्स की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं, Motorola G82 5G की जिसमें यूजर्स को 6.6-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कंपनी ने Snapdragon 695 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इस फोन को यूजर्स 22,490 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ अमेजन पर उपलब्ध है।

इसके बाद नंबर आता है, Realme 11 Pro 5G की जिसमें Dimensity 7050 प्रोसेसर, 100MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है। इस फोन को यूजर्स वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट से 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

अब बात करते हैं, Lava Agni 2 की जो एक कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें Dimensity 7050 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस फोन को यूजर्स 15 जुलाई से 21,999 रुपये में अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं।

25 हजार की कीमत में आते हैं ये स्मार्टफोन,  यहां देखें लिस्ट

इसके साथ ही आप Redmi K50i 5G को भी अपने ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। वर्तमान में इस फोन को कंपनी की वेबसाइट से 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। जिसमें Dimensity 8100 प्रोसेसर, 67W टर्बो चार्ज और 5080mAh की बैटरी के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।

इनके अलावा POCO X5 Pro 5G को भी एक बार देख सकते हैं, जिसमें Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर, 108MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी के साथ 6.67-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट से 20,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Smartphones under rs 25000: Today we are going to tell you about the best smartphone under 25 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X